WWE में काम करते हुए सफलता हासिल करना काफी मुश्किल है। कई सारे रेसलर्स को WWE में आने के लिए सालों की मेहनत लगती है। इसके बाद उन्हें दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल रेसलिंग प्रमोशन में आने का मौका मिलता है। कुछ रेसलर्स को WWE में कदम रखने के लिए कई साल लग जाते हैं वहीं कुछ कम उम्र में ही कंपनी का हिस्सा बन जाते हैं।WWE में इस समय कम उम्र के ढेरों स्टार्स हैं जो आगे जाकर बड़ा नाम बना सकते हैं। इस दौरान कुछ रेसलर्स की उम्र 30 साल से भी कम है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 30 साल से कम उम्र वाले 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो भविष्य में WWE के अंदर काम करते हुए सफलता हासिल कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गनWWE@WWELIV MORGAN WINS!@YaOnlyLivvOnce has earned an opportunity to challenge #WWERaw Women's Champion @BeckyLynchWWE!8:45 AM · Nov 9, 2021129271613LIV MORGAN WINS!@YaOnlyLivvOnce has earned an opportunity to challenge #WWERaw Women's Champion @BeckyLynchWWE! https://t.co/WsgsEt9EW7लिव मॉर्गन ने 2017 में मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था और उस समय वो पुश के लिए उतनी तैयार नहीं थीं। उन्होंने काफी समय तक संघर्ष किया और फिर उन्होंने टैग टीम डिवीजन में भी काम किया। इस सुपरस्टार ने अपने लुक और कैरेक्टर में पूरी तरह बदलाव किया और इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। फैंस पहले उन्हें उतना पसंद नहीं करते थे लेकिन इस नए गिमिक ने सभी का ध्यान खींचा था।साथ ही उनकी रेसलिंग स्किल्स में भी काफी ज्यादा सुधार हुआ और वो टॉप विमेंस स्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने बेबीफेस के तौर पर काम करना शुरू किया और वो कई मौकों पर टैग टीम चैंपियन बनने के काफी करीब थीं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने इसके बाद सिंगल्स स्टार के रूप में भी प्रभावित किया और अभी वो Raw का हिस्सा बनी हुई हैं।Ryan Pappolla@BodieIsRyanLiv Morgan has entered the chat, y’all. #WWERaw #WatchHer8:07 AM · Nov 2, 20212287198Liv Morgan has entered the chat, y’all. #WWERaw #WatchHer https://t.co/qf9xyfsy5iWWE उन्हें अच्छी तरह बुक कर रहा है। मॉर्गन को शायद अभी Raw विमेंस चैंपियन बनने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन आने वाले समय में वो जरूर टाइटल पर कब्जा कर सकती हैं। अभी मॉर्गन सिर्फ 27 साल की हैं और वो आने वाले कई सालों तक WWE के साथ जुड़ी रह सकती हैं। इसी वजह से WWE में उनका भविष्य काफी अच्छा रहने वाला है।