30 साल से कम उम्र के 4 सुपरस्टार्स जो आगे जाकर WWE में जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं

WWE में यह सुपरस्टार्स सफलता हासिल कर सकते हैं
WWE में यह सुपरस्टार्स सफलता हासिल कर सकते हैं

1- ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने NXT 2.0 की शुरुआत में डेब्यू किया था। इस सुपरस्टार को आते ही NXT में जबरदस्त तरीके से पुश मिल रहा है। इस सुपरस्टार ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उनके पास एक शानदार लुक है और उनकी रेसलिंग स्किल्स भी जबरदस्त है। वो आसानी से WWE के टॉप स्टार बन सकते हैं।

विंस मैकमैहन अभी से NXT पर ध्यान दे रहे हैं और उन्हें ब्रेकर काफी पसंद हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्रॉन का भविष्य WWE में काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ महीनों बाद वो NXT चैंपियनशिप जीतकर फैंस को खुश कर सकते हैं। इसके बाद मेन रोस्टर पर उनके लिए सफलता हासिल करना आसान हो जाएगा। ब्रेकर की उम्र सिर्फ 24 साल है और वो अगले 15-20 सालों तक आसानी से कंपनी के साथ जुड़े रह सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now