WWE Payback: WWE पेबैक (Payback 2023) इवेंट के आयोजन में कुछ हफ्ते बाकी हैं। इस शो की 3 साल बाद वापसी देखने को मिल रही है। WWE ने आखिरी बार Payback प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 2020 में किया था। यह शो काफी सफल साबित हुआ था और अब उम्मीद है कि इवेंट की वापसी धमाकेदार तरीके से होगी।पिछले 3 सालों में WWE में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और रोस्टर भी थोड़ा चेंज हुआ है। ऐसे में Payback 2020 में हिस्सा लेने वाले कुछ रेसलर्स अभी कंपनी में नहीं हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Payback 2020 में नज़र आए थे लेकिन अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं।4- WWE Payback 2020 में Nia Jax नज़र आई थीं View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स को हमेशा से ही रेसलिंग रिंग में अपने खतरनाक अंदाज और जबरदस्त साइज के कारण जाना जाता आया है। वो विरोधियों की हालत खराब करने के लिए जानी जाती थीं। जैक्स ने Payback 2020 इवेंट में हिस्सा लिया था। वो शेना बैज़लर के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम टाइटल मैच में नज़र आई थीं।उन्होंने इस शो में साशा बैंक्स और बेली को हराकर विमेंस डिवीजन के टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। जैक्स के लिए यह शो शानदार रहा और वो इसके बाद कुछ समय तक कंपनी के साथ बनी रहीं। नवंबर 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। वो इसके बाद एक बार Royal Rumble मैच में नज़र आ चुकी हैं लेकिन वो मौजूदा समय में कंपनी का हिस्सा नहीं हैं।3- साशा बैंक्स View this post on Instagram Instagram Postसाशा बैंक्स को WWE की सबसे अहम विमेंस स्टार्स में गिना जाता था। उन्हें हमेशा ही फैंस द्वारा बेहतरीन रिएक्शन मिलता था। वो हील और बेबीफेस दोनों कैरेक्टर्स को अच्छे से निभाने में सफल रहती थीं। Payback 2020 में साशा बैंक्स और उनकी पार्टनर बेली बतौर विमेंस टैग टीम चैंपियंस गई थीं।उन्हें नाया जैक्स और शेना बैज़लर के हाथों हार मिली थी। इसके बाद भी बैंक्स ने शानदार काम किया। हालांकि, वो WWE में अपनी बुकिंग को लेकर निराश थीं और इसी वजह से उन्होंने मई 2022 में WWE से वॉकआउट करने का फैसला लिया। 2023 की शुरुआत में उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया और उन्होंने NJPW में कदम रखा। अभी वो WWE का किसी तरह से हिस्सा नहीं हैं।2- बडी मर्फी View this post on Instagram Instagram Postबडी मर्फी ने WWE के क्रूजरवेट डिवीजन में बहुत सफलता हासिल की थी। वो सैथ रॉलिंस के डिसाइपल के रूप में भी नज़र आते थे। Payback 2020 में मर्फी ने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर टैग टीम मैच में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो का सामना किया था। इस मैच में मर्फी और सैथ की हार हुई थी।मर्फी को जून 2021 में अचानक WWE से रिलीज किया गया। इसके बाद से मर्फी ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम किया और अभी वो AEW का हिस्सा बने हुए हैं। वो मालाकाई ब्लैक और ब्रोडी किंग के साथ AEW ट्रियोज़ चैंपियन बने हुए हैं। देखा जाए तो WWE से जाने के बाद भी मर्फी काफी सफल रहे हैं।1- कीथ ली View this post on Instagram Instagram Postकीथ ली का जब मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था, तो उन्हें अगले टॉप स्टार के रूप में देखा जा रहा था। Payback 2020 में कीथ ली ने WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का सामना किया था। सभी को लग रहा था कि ऑर्टन की जीत होगी। हालांकि, कीथ ने जीत दर्ज करके चौंका दिया था।कीथ ली एक और साल तक WWE का हिस्सा रहे। नवंबर 2021 में कंपनी ने उन्हें रिलीज किया और इसके बाद कीथ ने AEW में कदम रखा। ली इसके बाद से All Elite Wrestling में नज़र आ रहे हैं। उम्मीद है कि कीथ को अपने टैलेंट के हिसाब से आगे जाकर सफलता मिलेगी।