4 सुपरस्टार्स जिनका करियर वापसी के बाद WWE ने बर्बाद कर दिया और उन्होंने कम्पनी को छोड़ दिया

WWE सुपरस्टार्स
WWE सुपरस्टार्स

मारिया कनेलिस

मारिया कनेलिस
मारिया कनेलिस

आज के प्रो रेसलिंग फैंस मारिया कनेलिस को माइक कनेलिस की पत्नी और WWE में उनकी पार्टनर के रूप में जानते हैं। लेकिन करीब डेढ़ दशक पहले यानी 2004-2005 के समय में वो विमेंस डिविजन की लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हुआ करती थीं।

उस समय वो टॉरी विल्सन, विक्टोरिया और मेलिना जैसी टॉप सुपरस्टार्स और चैंपियनशिप स्टोरीलाइंस का भी हिस्सा रहीं। लेकिन साल 2017 में WWE में वापसी के बाद वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। निराशा इतनी बढ़ चुकी थी कि अप्रैल 2020 में WWE द्वारा रिलीज़ किए जाने से पहले उन्होंने खुद रिलीज़ किए जाने की मांग की कोशिश की थी।