WWE WrestleMania 38 इवेंट के लिए फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस इवेंट के लिए कई जबरदस्त मैचों का ऐलान हो गया है। दोनों ही नाइट्स पर धमाकेदार मैच तय किए गए हैं और कुछ बड़े सुपरस्टार्स शो का हिस्सा बनेंगे। WWE अपने कई बड़े सुपरस्टार्स और नए रेसलर्स को रेसलमेनिया (WrestleMania) में हिस्सा लेने का मौका दे रहा है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड्स में स्टोरीलाइंस चल रही है। WrestleMania का हिस्सा बनने वाले सुपरस्टार्स लगातार एपिसोड्स में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो लगातार Raw और SmackDown के एपिसोड्स में दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो WrestleMania को मिस करने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो लगातार एपिसोड्स का हिस्सा बनने के बावजूद भी WrestleMania 38 में नजर नहीं आएंगे। 4- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे View this post on Instagram Instagram Postरिकोशे के पास इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है और वो लगातार SmackDown के एपिसोड्स में नजर आ रहे हैं। वो कुछ महीनों पहले तक संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने आईसी टाइटल पर कब्जा करते हुए फैंस को चौंका दिया था। इसी वजह से लग रहा था कि अब वो WrestleMania 38 में वो नजर आएंगे लेकिन अभी तक उनके पास कोई विरोधी नहीं है।WWE ने WrestleMania में उनकी दुश्मनी को तैयार करने के बजाय लगातार उन्हें SmackDown में मैच लड़ाने का निर्णय लिया है। अब WrestleMania करीब है .SmackDown का एक ही एपिसोड बाकी है और वो वहां मैच लड़ेंगे। इसी वजह से कहा जा सकता है कि WrestleMania में शायद ही वो एक्शन में दिखाई नहीं देंगे। 3- अपोलो क्रूज View this post on Instagram Instagram Postअपोलो क्रूज पिछले साल इस इवेंट का अहम हिस्सा थे। उन्होंने WrestleMania में बिग ई को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। वो काफी समय से लगातार टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं और इस समय वो ओमोस के साथ दुश्मनी में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, WWE ने उनके लिए किसी भी मैच का ऐलान नहीं किया है। क्रूज के लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं है। इस साल वो शो को मिस करते हुए नजर आ सकते हैं और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है क्योंकि WrestleMania कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट है। यहां उनका दिखाई नहीं देना एक खराब चीज़ रहेगी। उन्हें बड़े इवेंट में जरूर मिस किया जाएगा। 2- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन फिन बैलर View this post on Instagram Instagram Postफिन बैलर ने कुछ समय पहले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। उनकी डेमियन प्रीस्ट के साथ दुश्मनी चल रही है और इसी कारण लग रहा था कि दोनों के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी तक उनके बीच मैच आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है। WWE ने शो के लिए कई मैचों का ऐलान कर दिया है लेकिन उनका मुकाबला शामिल नहीं है। वो SmackDown में आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बनेंगे। इसी वजह से कहा जा सकता है कि अब शायद यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन फिन बैलर WrestleMania में नजर नहीं आएंगे और घर बैठकर इसका आनंद लेंगे। 1- NXT चैंपियन डॉल्फ ज़िगलर View this post on Instagram Instagram Postडॉल्फ ज़िगलर WWE के सबसे अहम सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। ज़िगलर काफी समय से लगातार WWE में नजर आ रहे हैं और कुछ हफ्तों से वो NXT के एपिसोड्स का हिस्सा भी बनने लगे हैं। डॉल्फ के पास NXT चैंपियनशिप है और वो लगातार टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। वो Raw और NXT के एपिसोड्स में मैच लड़ रहे हैं। उन्हें इसके बावजूद भी WrestleMania का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिल रहा है। यह एक निराशाजनक चीज़ है। 2 बार के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को इसी तरह से शो का हिस्सा बनना चाहिए थे। अभी की स्टोरीलाइन को देखकर लग रहा है कि WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं है।