4 कपल्स जिन्हें फैंस WWE मेन रोस्टर पर मैच लड़ते देखना चाहते हैं

wwe couples
WWE के कपल्स जिन्हें फैंस टीम बनाते देखना चाहते हैं

WWE: WWE में दुनिया के कई सबसे बेहतरीन रेसलर्स काम करते आए हैं, जिन्होंने इस प्रमोशन में काम करते हुए अपार सफलता हासिल की है। यहां ऐसे कई सुपरस्टार्स ने काम किया है, जो बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई मौकों पर रिंग में एक-दूसरे की बुरी हालत करनी पड़ी।

ऐसा नहीं है कि यहां केवल अच्छे दोस्त ही एक टीम बनाकर या एक-दूसरे के खिलाफ फाइट कर चुके हैं। कुछ ऐसे रियल लाइफ कपल भी हैं, जो एकसाथ रिंग शेयर कर चुके हैं। खैर इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फैंस अपनी पत्नी के साथ परफॉर्म करते हुए जरूर देखना चाहेंगे।

#)WWE सुपरस्टार्स मोंटेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर

मोंटेज फोर्ड इस समय Raw रोस्टर में एंजेलो डॉकिंस के साथ टीम (द स्ट्रीट प्रॉफिट्स) बनाकर काम कर रहे हैं। उन्हें 2019 के ड्राफ्ट के समय रेड ब्रांड का हिस्सा बनाया गया था। वहीं उनकी रियल लाइफ पार्टनर, बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 36 के बाद मेन रोस्टर में कदम रखा, जो अभी Raw विमेंस चैंपियन हैं।

फोर्ड और ब्लेयर ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। आपको याद दिला दें कि ब्लेयर ने मेन रोस्टर पर 2 बार द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ टीम बनाकर मैच लड़ा है, लेकिन मोंटेज फोर्ड के साथ एक कपल के तौर पर कभी मैच नहीं लड़ा। दोनों सुपरस्टार्स को फैंस से काफी प्यार मिलता आया है और उन्हें एकसाथ परफॉर्म करते देखने पर फैंस जरूर बहुत खुश होंगे।

#)कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट

कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट इस समय WWE के सबसे बहुचर्चित कपल्स में से एक हैं क्योंकि अपने वापसी सैगमेंट में उन्होंने रोमन रेंस को चेतावनी दी थी। क्रॉस का बॉडी साइज़, उनकी ताकत और जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स उन्हें एक बेहद खतरनाक रेसलर के रूप में प्रदर्शित करती हैं।

उन्होंने इसी साल स्कार्लेट से शादी की है और WWE में इस समय वो अपने पति की मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं। आपको याद दिला दें कि विंस मैकमैहन के प्रमोशन में उन्होंने अभी तक एक टीम बनाकर मैच नहीं लड़ा है, लेकिन उनकी जोड़ी को मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए फैंस उन्हें जरूर टीम के रूप में लड़ते देखना चाहेंगे।

#)जॉनी गार्गानो और कैंडिस ले रे

जॉनी गार्गानो ने साल 2015 में WWE को जॉइन किया था और अपने करियर में आगे चलकर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। मगर साल 2021 के दिसंबर महीने में उन्होंने नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने 2016 में साथी प्रो रेसलर कैंडिस ले रे से शादी रचाई थी।

इस कपल के घर इसी साल एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है और संभव है कि जब कैंडिस भी फिट महसूस करने लगेंगी, वो भी जरूर अपना इन-रिंग रिटर्न करेंगी। उन्होंने NXT में कई मौकों पर एक टीम बनाकर काम किया है, लेकिन मेन रोस्टर पर उनकी टीम का मैच अलग तरीके से धमाल मचा सकता है।

#)कोरी ग्रेव्स और कार्मेला

कोरी ग्रेव्स को इस समय WWE में एक कमेंटेटर के रूप में जाना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि साल 2014 में चोट के कारण रिटायरमेंट लेने से पहले वो एक इन-रिंग परफॉर्मर हुआ करते थे। उन्होंने इसी साल साथी प्रो रेसलर कार्मेला से शादी की है।

हालांकि इस बात के कोई पुख्ता संकेत नहीं मिले हैं कि ग्रेव्स कभी अपना इन-रिंग रिटर्न कर पाएंगे या नहीं, लेकिन उनकी कार्मेला के साथ जोड़ी को लोग बहुत प्यार देते आए हैं। उनकी जोड़ी नियमित रूप से सुर्खियां बटोरती आई है और उनका यही फेम उनके अन्य कपल्स के साथ मैच को यादगार बना सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।