4 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में आने के बाद तुरंत सफलता मिली लेकिन फिर वो जॉबर बन गए

WWE में कुछ सुपरस्टार्स को बड़ी सफलता नहीं मिल पाई
WWE में कुछ सुपरस्टार्स को बड़ी सफलता नहीं मिल पाई

3- कलिस्टो

कलिस्टो ने अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत में टैग टीम डिवीजन में काम किया था। हालांकि, बाद में उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दिया गया। उन्होंने काफी जल्दी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती ली और वो स्टोरीलाइन के दौरान दो बार के यूएस चैंपियन बन गए थे।

लग रहा था कि इस सुपरस्टार को जबरदस्त तरीके से पुश मिलेगा। उस समय WWE के पास बड़े लूचाडोर सुपरस्टार्स की कमी थी और इसी वजह से उन्हें पुश दिया गया। हालांकि, टाइटल हारते ही उनका पुश भी खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने कुछ खास नहीं किया और वो एक जॉबर बन गए।

Quick Links