4 Superstars जिन्होंने WWE को उनके कैरेक्टर में बदलाव करने से पूरी तरह इनकार किया

WWE अपने सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव करती रहती है.
WWE अपने सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव करती रहती है.

WWE: WWE में हर सुपरस्टार अपने एक कैरेक्टर को प्ले करता है। यह कैरेक्टर कभी-कभी उनकी रियल लाइफ से पूरी तरह अलग रहता है। अपने कैरेक्टर की वजह से सुपरस्टार्स फैंस के दिल में अपनी जगह बना पाते हैं। द अंडरटेकर (The Undertaker), केन (Kane), द रॉक (The Rock) और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) जैसे स्टार्स अपने कैरेक्टर के लिए फेमस थे।

WWE अपने सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में समय के हिसाब से बदलाव करता रहता है। इन बदलावों की वजह से यह कैरेक्टर दिलचस्प बने रहते हैं। हालांकि, कई बार WWE सुपरस्टार्स अपने कैरेक्टर में बदलाव का विरोध भी करते हैं। इसलिए आइए जानते हैं 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव का विरोध किया है।

4- WWE सुपरस्टार विलियम रीगल

पूर्व WWE सुपरस्टार और NXT जनरल मैनेजर विलियम रीगल ने हाल ही में अपना पोडकास्ट शुरू किया है। अपने पोडकास्ट The Gentleman Villain के पहले शो में उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि WWE की क्रिएटिव टीम उनके कैरेक्टर में बदलाव करना चाहती थी।

उन्होंने बताया था कि क्रिएटिव टीम उन्हें अमेरिकन विलियम रीगल के रूप में दिखाना चाहती थी। अपने इस कैरेक्टर के लिए उन्हें अपनी इंग्लिश में भी बदलाव करना था लेकिन उन्होंने इस कैरेक्टर को प्ले करने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि WWE ने इसके बाद कभी भी उनका कैरेक्टर चेंज करने की कोशिश नहीं की।

3- द रिवाइवल

youtube-cover

द रिवाइवल ने NXT में अपने रन के दौरान फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। वो ओल्ड स्कूल टैग टीम के रूप में नजर आ रहे थे। फैंस उनके इन-रिंग वर्क को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे। वो NXT में टैग टीम चैंपियंस भी थे। हालांकि, उनका मेन रोस्टर रन कुछ खास नहीं रहा।

उनके मेन रोस्टर के रन के दौरान WWE उन्हें क्लाउन की तरह उपयोग करना चाहता था लेकिन द रिवाइवल ने अपने कैरेक्टर में इस बदलाव को करने से साफ मना कर दिया था। द रिवाइवल अब AEW का हिस्सा है और फैंस एक बार फिर से उन्हें WWE की रिंग में देखने के लिए बेकरार हैं।

2- रोमन रेंस

रोमन रेंस इस समय प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार के रूप में देखे जा रहे हैं। उनके ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस हील कैरेक्टर में रोमन रेंस काफी ज्यादा अच्छे नजर आ रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो WWE ने हाल ही में रोमन रेंस को फेस बनाने के बारे में सोचा था लेकिन अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने मना कर दिया।

WWE लगातार रोमन रेंस को एक फेस कैरेक्टर के रूप में पुश देना चाहता है लेकिन फैंस उन्हें फेस कैरेक्टर में पसंद नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी रोमन रेंस का फेस रन कुछ खास नहीं रहा था, जिस वजह से भी ट्राइबल चीफ ने शायद फेस टर्न से मना कर दिया है।

1- जॉन सीना

जॉन सीना PG एरा के सबसे बड़े स्टार हैं। उन्होने अपने करियर की शुरुआत में हील कैरेक्टर प्ले किया था लेकिन बाद में वो WWE के फेस स्टार के रूप में नजर आने लगे। अपने फेस कैरेक्टर में जॉन सीना को काफी ज्यादा सफलता मिली है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि विंस मैकमैहन एक बार जॉन सीना को हील बनाना चाहते थे।

पूर्व WWE राइटर मैट मैकार्थी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विंस मैकमैहन एक बार जॉन सीना को भी हील बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया था। इस दौरान जॉन सीना ने कहा था कि जब उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करना होगा, तो वो एक फुल हील कैरेक्टर में नजर आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links