WWE: WWE इस समय दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग प्रमोशन है। WWE के पास इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा बढ़िया रोस्टर भी है। दुनिया का हर रेसलिंग स्टार WWE में एक बार आना चाहता है। इसके अलावा हर स्टार की WWE में आकर अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश होती है।दुनियाभर के स्टार WWE यूनिवर्स के सामने खुद को साबित करना चाहता है। हालांकि, इसमें कुछ ही सफल होते हैं। इसमें से कुछ स्टार्स ऐसे भी होते हैं, जो WWE से निकलने के बाद भी फैंस के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जिन्हें WWE से रिलीज कर दिया लेकन वो कंपनी के बाहर सफल हो गए।4- पूर्व WWE स्टार मैट कार्डोना (जैक रायडर)𝕽eyz Graphics@ReyzTronsWoo! Woo! Woo!Zack Ryder's tron remake.2Woo! Woo! Woo!Zack Ryder's tron remake. https://t.co/OuzGlCIMKiअपने WWE रन के दौरान मैट कार्डोना (जैक रायडर) ज्यादातर समय एक बेबीफेस के रूप में नज़र आए थे। इस दौरान उनके बेबीफेस कैरेक्टर को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हालांकि, इसके बाद भी WWE ने कभी भी उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया।बजट कट्स के दौरान WWE ने उन्हें अप्रैल 2020 में रिलीज कर दिया था। वो WWE में करीब 15 साल तक थे। WWE से रिलीज होने के बाद उन्होंने काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। उम्मीद की जा रही है कि वो एक बार फिर से WWE में वापस आ सकते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो Royal Rumble 2023 में भी नज़र आ सकते हैं। वो इसे लेकर लगातार हिंट भी दे रहे हैं।3- रूबी रायट (रूबी सोहो)Jim Valley@JimValleyPortland loves Willow, but they REALLY LOVE Ruby Soho. #AEWDark434Portland loves Willow, but they REALLY LOVE Ruby Soho. #AEWDark https://t.co/I1KxkpDY4Sअपने WWE रन के दौरान रूबी रायट ने खुद को साबित किया था। फैंस ने उनके NXT रन को पसंद किया था। इसके अलावा मेन रोस्टर में उन्होंने रायट स्क्वाड के साथ डेब्यू किया था। फैंस उनके इस ग्रुप को पसंद भी कर रहे थे। हालांकि, बाद में WWE ने सभी स्टार्स को सिंगल्स रन देने के लिए उन्हें अलग कर दिया था।सिंगल्स स्टार के रूप में WWE ने उन्हें अच्छे से यूज़ नहीं किया था। WWE ने उन्हें 2021 में रिलीज करने का फैसला किया था। WWE से रिलीज होने के बाद उन्होंने AEW ज्वाइन कर लिया था। AEW में आने बाद उन्हें काफी ज्यादा सक्सेस मिली है और वो सिंगल्स स्टार के रूप में खुद को साबित कर रही हैं।2- रुसेव (मिरो)रुसेव का WWE रन पूरी तरह से खराब नहीं रहा था। फैंस ने उनके रुसेव डे कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके अलावा वो कई यादगार स्टोरीलाइन और मैचों का भी हिस्सा रहे थे। रुसेव, जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे स्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में नज़र आ चुके हैं।WWE ने रुसेव को 2020 में रिलीज कर दिया था। उनके रिलीज होने के बाद फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए थे। हालांकि, WWE से रिलीज होने के बाद वो AEW का हिस्सा बन गए थे। AEW में भी वो कई यादगार स्टोरीलाइंस तैयार कर चुके हैं।1- सिजेरोसिजेरो ने WWE रन में सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इन-रिंग वर्क की वजह से फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट भी किया था। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी उनसे काफी ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने भी WWE को उन्हें पुश देने के लिए कहा था।WWE ने कभी सिजेरो को बड़ा पुश नहीं दिया। विंस मैकमैहन उनसे काफी ज्यादा प्रभावित नहीं थे। WWE से रिलीज होने के बाद वो भी AEW से जुड़ गए थे। सिजेरो इस समय AEW के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो अब AEW के मेन इवेंट स्टार के रूप में नज़र आ रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।