WWE का इतिहास कई दशकों पुराना है, जिसमें हल्क होगन (Hulk Hogan), स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) और जॉन सीना (John Cena) समेत कई अन्य प्रो रेसलर्स ने अपार सफलता प्राप्त की है। कुछ रेसलर्स का करियर अलग-अलग कारणों की वजह से जल्दी समाप्त हो जाता है, लेकिन कुछ लंबे समय तक रेसलिंग से जुड़े रहते हैं।पिछले कुछ समय में WWE को काफी नुकसान झेलना पड़ा है और इसी कारण रेटिंग्स में भी बहुत तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस नुकसान की भरपाई के लिए विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) अक्सर जॉन सीना और गोल्डबर्ग (Goldberg) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स का सहारा लेते आए हैं, जो अभी भी इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।मगर एक ऐसा भी समय आएगा जब ये दिग्गज सुपरस्टार्स रिटायर हो चुके होंगे, तब कंपनी को नए नामी सुपरस्टार्स की जरूरत पड़ेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए डालते हैं नजर उन 4 बड़े सुपरस्टार्स पर जिन्हें लंबे समय तक WWE के साथ जुड़े रहना चाहिए, जिससे भविष्य में वो कंपनी को फायदा पहुंचा सकें।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंसOn this day, I see clearly. #ROLLINSFOREVER https://t.co/Miuk4pMyxB— Seth Rollins (@WWERollins) August 5, 2021सैथ रॉलिंस ने साल 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था, वहीं 2014 में उनके हील टर्न को WWE के सबसे आइकॉनिक हील टर्न में से एक माना जाता है। वहां से रॉलिंस के शानदार सिंगल्स करियर की शुरुआत हुई, जो आज भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, फर्क इतना है कि आज उनकी गिनती प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में की जाने लगी है।Shame is momentary. Revolution is forever. #ROLLINSFOREVER #EMBRACETHEVISION pic.twitter.com/9gMXPapDVV— Seth Rollins (@WWERollins) July 31, 2021थोड़े ही समय में WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त कर लेना दर्शाता है कि रॉलिंस फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं। उनका फेम लगातार बढ़ रहा है और उनका एंट्रेंस म्यूजिक 'Burn It Down' जब भी बजता है, उसे सुनकर फैंस झूम उठते हैं। जाहिर तौर भविष्य में सैथ रॉलिंस का म्यूजिक भी उसी तरह का दर्जा प्राप्त कर सकता है, जो आज के समय में जॉन सीना और द रॉक जैसे सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग को मिला हुआ है।