डडली बॉयज़
![Bubba Ray and D-Von Dudley were inducted into the WWE Hall of Fame in 2018.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/765c3-15434846573258-800.jpg 1920w)
समरस्लैम 2015 की अगली रात WWE में बबा रे डडली और डी वॉन डडली ने शानदार वापसी की। उनकी वापसी के दौरान फैंस ने एक हीरो के रूप में उनका स्वागत किया। इसमें कोई शक नहीं है कि डडली बॉयज़ सभी समय की सबसे शानदार टैग टीम के रूप में हैं।
डडली बॉयज़ ने WWE, ECW, WCW, TNA, IWGP और NWA में टैग टीम टाइटल अपने नाम किए है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डडली बॉयज़ कितनी शानदार टैग टीम है। हालांकि इन सारी चीजों के बावजूद डडली बॉयज़ 2015-16 में WWE में अपने सफर के दौरान टैग टीम टाइटल जीतने में सफल नहीं हो पाए थे।
फैंस को आखिर तक उम्मीद थी कि डडली बॉयज़ टाइटल जीतेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारे ख्याल से अगर डडली बॉयज़ साल 2019 में वापसी करते हैं तो उनको फैंस का एक बार फिर जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा। WWE वापसी के साथ उन्हें टाइटल पिक्चर में आसानी से बुक कर सकता है।