क्रिस जैरिको
![Jericho with his beloved list on RAW.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/0f88c-15434849969945-800.jpg 1920w)
क्रिस जैरिको WWE के ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने रिंग के अंदर और रिंग के बाहर अपार सफलता हासिल की है। WWE में कई बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके क्रिस जैरिको वर्तमान में NJPW में IWGP हैवीवेट चैंपियन हैं। इसके अलावा वह अपने बैंड फोज़ी के लिए काम कर रहे हैं।
इस बात की पूरी संभावना है कि IWGP टाइटल हारने के बाद क्रिस जैरिको साल 2019 में WWE में वापसी कर सकते हैं। पिछले कई सालों से WWE का अहम हिस्सा रहे क्रिस जैरिको को एरीना में हमेशा से ही फैंस का सपोर्ट मिलता है।
WWE में कई शानदार मुकाबलों का हिस्सा बन चुके क्रिस जैरिको भले ही 48 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी रिंग परफॉर्मेंस उनकी उम्र के आंकड़े को पीछे छोड़ देती है। WWE के टॉप सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले क्रिस जैरिको साल 2019 में WWE में धमाकेदार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।