4 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को साफ़ तरीके से हरा चुके हैं

WWE के सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट सुपरस्टार्स में से एक हैं द बिग डॉग, जो दावा करते हैं कि पूरा प्रमोशन उनका यार्ड है। दरअसल कुछ ही सुपरस्टार्स को रोमन रेंस के साथ लड़ने का मौका दिया गया था। रोमन रेंस ने अपने आपको काफी शानदार बना लिया है, और हर हफ्ते कुछ ना कुछ बेहतरीन करते ही हैं। इसके अलावा, आज हम आपको उन चार सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने द बिग डॉग को सिंगल एक्शन में हराया है।

Ad

शेमस

द आयरिश सुपरस्टार पहले रैसलर थे जिन्होंने रोमन रेंस को हराया था और रेंस को हराने के मकसद से ही वो हील का रूप लेकर आए थे। 2015 में द अथॉरिटी के वापसी करने के दौरान, MITB विनर शेमस ने रोमन रेंस को हराया था। दरअसल, MITB मैच में जीत भी एक सिंगल्स जीत थी। वहीं, जॉन सीना जैसे कुछ सुपरस्टार्स ने MITB कैश-इन को भी सर्वाइव किया है।

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस लिस्ट में शामिल दूसरे सरप्राइजिंग सुपरस्टार हैं, जिन्होंने रोमन रेंस को सस्पेंशन एरा के दौरान हरा दिया था। दरअसल रेंस और स्ट्रोमैन के अलावा, WWE रोस्टर में रॉलिंस सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट सुपरस्टार हैं। रॉलिंस ने 2016 में हुए MITB में रेंस को हराया था। दरअसल इससे पहले MITB ब्रीफकेस रॉलिंस के पूर्व शील्ड-ब्रदर, डीन एंब्रोज के पास था।

फिन बैलर

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद, बैलर ने 3 सुपरस्टार्स और सबसे बड़े सुपरस्टार को हराया था। फिन बैलर ने जुलाई 2016 में वापसी की थी, जिसके बाद वो सस्पेंशन एरा में विजेता बन गए थे। WWE भी बैलर को काफी भरोसेमंद सुपरस्टार मानता है। वहीं बैलर के डेब्यू करने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी काफी हद तक बढ़ गई थी। लेकिन इंजरी की वजह से उन्हें कुछ मोमेंटम खोना पड़ा था।

ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE के अकेले ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनका रोमन रेंस को खिलाफ एक पॉजिटिव रिकॉर्ड है। उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ पिछले साल फरवरी महीने में जीत हासिल की थी। लेकिन रैसलमेनिया के बाद, दोनों ही सुपरस्टार्स का पैबैक में मैच हुआ था, जिसमें रेंस को स्ट्रोमैन ने हरा दिया था। 2017 में स्ट्रोमैन और रेंस के बीच काफी दुश्मनी पैदा हो गई थी और यह साल की सबसे बड़ी राइवलरी थी। WWE रोस्टर में स्ट्रोमैन को बेबीफेस बनाने का फैसला कंपनी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। लेखक- आर्यन मेहता, अनुवादक- मोहिनी भदौरिया

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications