WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जिसकी पहली प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा रेटिंग्स बटोरना है। सुपरस्टार्स का कैरेक्टर, स्टोरीलाइंस के आधार पर और WWE किस सुपरस्टार को कब कितना बड़ा पुश दे रही है। इन सभी बातों पर फोकस करते हुए कंपनी के प्रोडक्ट को बेहतर बनाया जा सकता है। WWE का रोस्टर काफी बड़ा है, इसलिए एकसाथ हर किसी को बड़ा पुश दे पाना संभव नहीं है। इसलिए कुछ रेसलर्स उस पुश का फायदा उठाकर टॉप पर पहुंचने में सफल हो जाते हैं, दूसरी ओर कई रेसलर्स ऐसा नहीं कर पाते। कई बड़े सुपरस्टार्स ऐसी स्थिति में भी पहुंच जाते हैं, जब उनके जरिए कंपनी को फायदा मिलना भी बंद हो जाता है।मौजूदा WWE रोस्टर में भी ऐसे कई नाम हैं, जो पिछले काफी समय से संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे, जो फिलहाल WWE को ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा पा रहे हैं।WWE सुपरस्टार जैक्सन राइकरHas Vince McMahon given up on Jeff Hardy and Jaxson Ryker? https://t.co/9el7sArDGK pic.twitter.com/xlTEFXQMzM— Pro Wrestling WWE News (@WrestNewsPost) September 7, 2021जैक्सन राइकर ने साल 2017 में WWE को जॉइन किया था। NXT में उन्होंने स्टीव कटलर और वेस्ली ब्लेक के साथ टीम बनाई हुई थी, जिसे 'द फॉरगॉटन सन्स' के नाम से जाना जाता था। साल 2020 में इस टीम ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया, लेकिन उसी साल के अंतिम महीनों में उन्हें वेस्ली और कटलर से अलग कर दिया गया।Jaxson Ryker has a wicked sense of humour 😂🤣 pic.twitter.com/eJjcRm7lR1— ℝ𝕀ℂℍ𝔸ℝ𝔻 🇬🇧 🆂🅼🅰🆁🅺 🅾🆁🅳🅴🆁 👁 (@Smarkhausen) September 8, 2021कुछ समय बाद इलायस को उनका पार्टनर बनाया गया, इस बीच इलायस की मदद से उन्हें बड़ा पुश देने की कोशिश भी की गई। Thunderdome एरा में राइकर इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और अब इलायस से अलग होने के बाद उन्हें ऑन-स्क्रीन टाइम भी नहीं मिल पा रहा है। उनके संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 2 महीने से उन्हें कोई मैच भी नहीं मिल पाया है।