Extreme Rules के लिए नंबर-1 कंटेडर मैच में ये 4 सुपरस्टार जरूर होने चाहिए

द यूनिवर्सल चैंपियनशिप WWE का सबसे बड़ा और अहम टाइटल है। पिछले साल के रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर ने WWE लैजेंड गोल्डबर्ग को हराकर बेल्ट जीता था और हाल के वर्षों में WWE द्वारा ऑफर किया गया यह सबसे प्रेडिक्टिबल सैगमेंट था। पिछले साल रैसलमेनिया में टाइटल जीतने के बाद लैसनर ने अपने टाइटल को समोआ जो, ब्रॉन स्ट्रोमैन, केन और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ आसानी से डिफेंड किया था। लैसनर बीस्ट हैं और उनका इन-रिंग टैलेंट किसी से कम नहीं हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि वो पार्ट-टाइमर हैं। तो WWE के नजरिए से देखें तो रेगुलर अपीरियंस ना करने वाले व्यक्ति के साथ बेल्ट को रखना कोई सेंस नहीं बनाता है। हम हाल के समय में टाइटल चेंज की आशा कर सकते हैं।


1: सैथ रॉलिन्स

सैथ रॉलिन्स रॉ के बिगेस्ट बेबीफेस हैं। उन्होंने हाल ही में अपना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवाया है और मेन इवेंट में इंटर करने के लिए बिल्कुल फ्री हैं। रॉलिन्स फैन फेवरेट हैं और WWE में टॉप प्राइज के लिए लड़ना डिजर्व करते हैं। रॉलिन्स और लैसनर ने 3 साल पहले बैटलग्राउंड में एक दूसरे का सामना किया था। मैच की समाप्ति डिसक्वालिफिकेशन के रूप में हुई थी।

2: केविन ओवंस

केविन ओवंस पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन थे। उन्होंने अपना टाइटल एक साल पहले गोल्डबर्ग के हाथों गंवाया था। पिछले साल ओवंस रॉ से स्मैकडाउन में चले आए जिसे 'लैंड ऑफ अपॉर्चुनिटी' कहा जाता है लेकिन ओवंस के लिए यह मूव भी अच्छी नहीं साबित हुई है। ओवंस को उनके दोस्त सैमी जेन के साथ कई बेकार की लड़ाईयों में बुक किया गया था। ओवंस जैसे टैलेंट वाला रैसलर पूरी स्पॉटलाइट डिजर्व करता है। केविन को अपना करियर रिशेप करने के लिए मंडे नाइट रॉ में वापस ड्रॉफ्ट किया गया था। ओवंस को टाइटल पिक्चर में लाने का यह परफेक्ट टाइम है।

3: फिन बैलर

फिन बैलर पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे। वो एक रोलर-कोस्टर राइड में थे लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें चोट की वजह से अपना टाइटल वापस करना पड़ा था। ऐसा लगता है कि फाइनली फिन के लिए पेबैक टाइम आ चुका है। रिंग में अपनी वापसी के बाद से फिन एक टॉप परफार्मर रहे हैं और उन्होंने चीजों को जहां छोड़ा था वहीं से वापस पकड़ लिया है। यह WWE के लिए उन्हें टाइटल शॉट देने का उचित समय है। पावरफुल बीस्ट और हाइ-फ्लाइंग मशीन के बीच मैच बढ़िया कॉन्सेप्ट है। क्लासिक मैच साबित होने के लिए इसमें सबकुछ है। बैलर काफी ज्यादा फैन फेवरिट हैं और वो WWE यूनिवर्स को अपनी साइड पाएंगे।

4: इलायस

इलायस ने 2014 में NXT के लिए डैब्यू किया और सौभाग्य से रॉ ब्रांड में चले गए। रॉ में इलायस ने अपने एक्सीलेंट करैक्टर एफर्ट से काफी पहचान कमाई है। लगभग हर हफ्ते ही फैंस इलायस को अपने गिटार पर परफार्म करते हुए और होम फैंस को डिग्रेड करते हुए देखते हैं। कुल मिलाकर उनका करैक्टर दर्शकों से काफी अच्छा रिएक्शन हासिल कर रहा है। WWE ने हाल के महीनों में इलायस पर समय और जोर दोनों लगाया है। ज्यादा करके उन्होंने इलायस को स्टीलर स्टोरीलाइन में डाला है। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ काम किया है वो चमकने के लिए एक अच्छा स्पॉट डिजर्व करते हैं। इसलिए WWE इलायस को इस मैच में रख सकती है। लेखक: आकाश कुमार, अनुवादक- नीरज पाण्डेय