WWE: WWE में पिछले कुछ महीनों में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के रिटायरमेंट के बाद ट्रिपल एच (Triple H) अब क्रिएटिव हेड बन गए हैं। उनके क्रिएटिव हेड बनने के बाद WWE में लगातार चेंज हो रहे हैं। कई स्टार्स एक बार फिर से वापस आ रहे हैं।पिछले कुछ समय में कैरियन क्रॉस, स्कार्लेट, ब्रे वायट, डेक्सटर लुमिस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डकोटा काई जैसे कई स्टार्स ने वापसी की है। इन स्टार्स को WWE लगातार पुश दे रहा है। हालांकि, कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने WWE में वापसी का ऑफर ठुकरा दिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE में वापसी करने से मना कर दिया। 4- पूर्व WWE स्टार नाया जैक्स🇲🇨 Mex Metropolis 🇲🇽 💀🤘@MexMetropolis" Even though it's busy.. a lot to see.. but there will always be a special time to admire... @LinaFanene "Have a nice day 🖤🤍 #FANART #TheIrresistibleForce #NiaJax41" Even though it's busy.. a lot to see.. but there will always be a special time to admire... @LinaFanene "Have a nice day ✨🖤🤍 🙏#FANART #TheIrresistibleForce #NiaJax https://t.co/DmRLlG8vDsWWE ने नाया जैक्स को नवंबर 2021 में रिलीज कर दिया था। इस दौरान नाया जैक्स छुट्टी पर चल रही थीं। नाया जैक्स ने मेडिकल कंडीशन का हवाला देते हुए अपनी इन छुट्टियों को और बढ़ाने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया।आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके एक महीने बाद ही WWE ने उनसे कांटेक्ट किया था। वो चाहते थे कि नाया जैक्स विमेंस Royal Rumble का हिस्सा बने लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद नाया जैक्स ने रैने पकेट ने पॉडकास्ट में किया था।3- द आइकॉनिक्सWWE@WWEWe are NOT joking you...#TheIIconics @BillieKayWWE & @PeytonRoyceWWE are BACK on #WWERaw!98241521We are NOT joking you...#TheIIconics @BillieKayWWE & @PeytonRoyceWWE are BACK on #WWERaw! https://t.co/FTHaRdJbA1बिली के और पेयटन रॉयस के मेन रोस्टर डेब्यू पर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। इन दोनों ही स्टार्स को विमेंस टैग टीम डिवीजन के फ्यूचर के रूप में देखा जा रहा था लेकिन WWE ने 2020 में उन्हें अलग कर दिया था। हालांकि, दोनों ही सिंगल्स स्टार्स के तौर पर उतनी सफलता नहीं हासिल कर सकी और कंपनी ने अप्रैल 2021 में उन्हें रिलीज करने का फैसला किया था।WWE से रिलीज होने के बाद दोनों ही स्टार्स IMPACT Wrestling का हिस्सा बनी थीं, जहां पर उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। IMPACT का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद दोनों ही स्टार्स ने रेसलिंग से ब्रेक ले लिया है। इस दौरान उन्होंने बताया था कि WWE ने विमेंस Royal Rumble मैच में उन्हें वापस आने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को लेने से मना कर दिया था।2- रैने पकेटTony Khan@TonyKhanWelcome to the team!@ReneePaquette is ALL ELITE!See you soon coming up at8pm ET/7pm ET on @TBSNetworkTONIGHT!314573903Welcome to the team!@ReneePaquette is ALL ELITE!See you soon coming up at8pm ET/7pm ET on @TBSNetworkTONIGHT! https://t.co/Jwcq58P6RIरैने पकेट (रैने यंग) ने WWE में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वो WWE की ब्रॉडकास्ट टीम की सबसे फेमस फेस में से एक थीं। हालांकि, उन्होंने 2020 में कंपनी को छोड़ दिया था। हाल ही में WWE ने अपनी ब्रॉडकास्ट टीम में काफी ज्यादा बदलाव किए हैं। इस दौरान WWE ने उन्हें वापस आने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया।रैने पकेट इस समय AEW का हिस्सा हैं, जहां पर वो अपने पति के साथ हैं। उनके पति जॉन मोक्सली यहां वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। अब फैंस उनके फ्यूचर को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि वो AEW में कैसे अपनी पहचान बना पाती हैं।1- पेज/सरायाLetsTalkFF 🏈@baird95410#Paige looks GREAT! LFG! #AEWDynamite #AEWGrandSlam#Paige looks GREAT! LFG! #AEWDynamite #AEWGrandSlam https://t.co/vKZWHmkz34ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने से पहले ही पेज ने WWE को छोड़ दिया था। उनके जाने से ट्रिपल एच भी काफी ज्यादा निराश हुए थे क्योंकि वो उन्हें WWE में रखना चाहते थे। हालांकि, WWE से जाने के बाद अब उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया है। वो अब इन-रिंग एक्शन के लिए भी क्लियर हैं। ऐसे में साफ है कि वो AEW के विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार बन सकती हैं।हाल ही में Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि WWE ने उन्हें वापस आने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में वो जनरल मैनेजर के रूप में नज़र आ सकती थीं। इसके अलावा वो रिंग में भी वापस आ सकती थीं लेकिन उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से मना कर दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।