WWE: WWE ने पिछले दो सालों में ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। पहले के मुकाबले WWE का रोस्टर सही मायने में काफी ज्यादा छोटा हो गया है। WWE से जाने के बाद कुछ सुपरस्टार्स ने AEW में कदम रखा वहीं कुछ दूसरे प्रमोशन्स में शामिल हुए। साथ ही कई सुपरस्टार्स को जबरदस्त सफलता मिली। WWE से जाने के बाद हर एक सुपरस्टार का सफर अच्छा नहीं रहा है। कुछ स्टार्स के लिए चीज़ें पूरी तरह खराब हो गई। कई सुपरस्टार्स का रेसलिंग करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका रेसलिंग करियर WWE से रिलीज होने के बाद खत्म हो गया। 4- पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE के विमेंस डिवीजन में अपने प्रदर्शन से काफी नाम कमाया था लेकिन नवंबर 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। हर किसी के लिए यह बड़ा सरप्राइज था क्योंकि उनके WWE के साथ काफी अच्छे रिश्ते थे। इसके बावजूद उन्हें निकाला जाना शॉकिंग था। बाद में जैक्स ने इस चीज़ पर निराशा जताई थी और उन्होंने कुछ मौकों पर बताया है कि संभावित रूप से उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया है। वो भले ही भविष्य में वापसी कर सकती हैं लेकिन अभी के लिए वो पूरी तरह से प्रोफेशनल रेसलिंग से दूर हो गई हैं। वो अपने करियर को दूसरी दिशा में लेकर जाना चाहती हैं। 3- लार्स सुलिवन View this post on Instagram Instagram Postलार्स सुलिवन को WWE के सबसे विवादित सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। लार्स ने WWE में अपनी ताकत की वजह से फैंस को आकर्षित किया था लेकिन वो रिंग के बाहर दूसरे विवादों में फंसे रहे। इसके अलावा वो काफी बार चोटिल भी होते गए। इसी वजह से वो कभी बड़ा नाम नहीं बना पाए। बाद में जनवरी 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। एक महीने बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया। दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अब प्रोफेशनल रेसलिंग से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं और उनके करियर का अंत देखने को मिल गया है। 2- बो डैलस View this post on Instagram Instagram Postबो डैलस को एक समय में WWE का भविष्य माना जाता था और उन्होंने NXT में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि, उनके करियर का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे चला गया और 15 अप्रैल 2021 को उन्हें रिलीज किया गया। उनके WWE के साथ अच्छे रिलेशन थे और उनका परिवार कंपनी के साथ काम करता था। इसी वजह से बो का रिलीज होना शॉकिंग था। WWE से जाने के बाद डैलस ने अभी तक किसी भी दूसरी कंपनी में कदम नहीं रखा है। बो डैलस अब दूसरी चीज़ों पर ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने बीच में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन उनका रिटर्न नहीं हो पाया। उनका रेसलिंग करियर WWE से जाने के बाद खत्म हो गया है। शायद वो कुछ सालों बाद रिटर्न कर सकते हैं। 1- लाना View this post on Instagram Instagram Postलाना ने काफी सालों तक WWE में काम किया था। उन्होंने पहले मैनेजर के रूप में सफलता हासिल की और फिर वो लगातार रिंग में भी नजर आने लगी थीं। हालांकि, WWE ने उन्हें जून 2021 में रिलीज करने का निर्णय लिया। उस समय उनके पति रुसेव (मीरो) AEW का हिस्सा थे। इसी वजह से सभी को उम्मीद थी कि लाना भी AEW में कदम रखेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कई बार उनके रेसलिंग करियर को लेकर अपडेट सामने आई है। आपको बता दें कि लाना अभी WWE के बाहर दूसरी चीज़ों में हाथ आजमा रही हैं लेकिन भविष्य में उनकी वापसी संभव है। WWE से जाने के बाद उनका रेसलिंग करियर पूरी तरह रुक गया है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।