WWE में समय कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं। इन सुपरस्टार्स को सालों की मेहनत के बाद बढ़िया बुकिंग मिली और वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार बने। WWE में हर कोई बड़ी सफलता हासिल करना चाहता है लेकिन यहां सफल होना सबसे ज्यादा मुश्किल है। कई सारे सुपरस्टार्स WWE में बड़ा नाम बनाने में असफल रहते हैं। इसी दौरान कुछ रेसलर्स जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करते हैं। WWE में इस समय कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो आगे जाकर टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE में आगे जाकर बड़ा नाम बनाकर टॉप स्टार बन सकते हैं। 4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने अभी तक बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया है और उन्हें बढ़िया तरह से पुश मिल रहा है। विंस मैकमैहन को वो काफी पसंद हैं और इसी वजह से कई मौकों पर WWE के मालिक ने उनका साथ दिया है। मैकमैन असल में थ्योरी को अगला जॉन सीना बनाना चाहते हैं। इसी वजह से कहा जा सकता है कि थ्योरी का भविष्य WWE में काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। वो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं और कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा सकते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने किसी भी तरह से मैकमैहन की उम्मीदों पर पानी नहीं फेरा है और यह एक अच्छी चीज़ मानी जाएगी। 3- ग्रेसन वॉलर View this post on Instagram Instagram Postग्रेसन वॉलर मौजूदा समय में NXT रोस्टर के सबसे बड़े हील हैं। वो हमेशा ही फैंस की बेइज्जती करने में रुचि रखते हैं और उन्हें जबरदस्त हेट का सामना करना पड़ता है। ग्रेसन आसानी से WWE के सबसे बड़े विलन बन सकते हैं। वो लगातार अपनी रेसलिंग स्किल्स में सुधार कर रहे हैं वहीं माइक पर उन्हें पछाड़ पाना मुश्किल है। थोड़े समय बाद उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू हो सकता है। वो मेन रोस्टर पर द मिज़, ऐज समेत अन्य टॉप हील सुपरस्टार्स के स्तर पर जा सकते हैं। वॉलर अगर इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो फिर WWE में उनका सफर काफी बढ़िया रहने वाला है। वो बड़े टाइटल्स पर भी कब्जा करने में सफल रहेंगे। 2- रेचल रॉड्रिगेज View this post on Instagram Instagram Postरेचल रॉड्रिगेज ने कुछ समय पहले ही मेन रोस्टर पर अपना डेब्यू किया है। रेचल अन्य रेसलर्स से काफी अलग हैं। उनके पास जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स है और उनका कद दूसरी विमेंस सुपरस्टार्स के मुकाबले काफी बड़ा है। WWE हमेशा बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश देता है और इसी वजह से रेचल को सफलता मिल सकती है। उन्होंने अभी तक SmackDown में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वो आगे भी अपने प्रदर्शन को इसी तरह से जारी रख सकती हैं। कुछ महीनों तक साधारण स्टोरीलाइन में रहने के बाद उन्हें टाइटल मैच मिल सकता है और वो WWE के विमेंस डिवीजन का एक अहम हिस्सा बन सकती हैं। 1- ब्रॉन ब्रेकर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर को इस समय WWE की ओर से जबरदस्त पुश मिल रहा है और वि NXT के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। ब्रॉन ब्रेकर आसानी से WWE के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। उनके पास जबरदस्त टैलेंट है और उनका लुक भी बढ़िया है। उनके पास WWE में सफलता प्राप्त करने के सारे गुण हैं। ब्रॉन ब्रेकर ने NXT ही नहीं बल्कि मेन रोस्टर पर भी कुछ मैचों में अपने प्रदर्शन से खुश किया है। उन्हें NXT की तरह मेन रोस्टर पर भी मेगा पुश मिल सकता है और वो बड़े सुपरस्टार्स को हराकर टॉप पर पहुंच सकते हैं। ब्रॉन ब्रेकर का भविष्य WWE में काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।