WWE ने पिछले करीब डेढ़ साल में काफी संख्या में सुपरस्टार्स और स्टाफ मेंबर्स को रिलीज़ किया है। पिछले साल COVID-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण विंस मैकमैहन के प्रोमोशन को अपने बजट में भारी कटौती करनी पड़ी और यही स्टार्स के रिलीज़ होने का एक मुख्य कारण भी रहा।पिछले साल अप्रैल से लेकर अभी तक 70 से भी अधिक रेसलर्स और स्टाफ मेंबर्स कंपनी से निकाले जा चुके हैं। मगर ये कोई नई बात नहीं है क्योंकि WWE में सुपरस्टार्स का हमेशा से आना जाना लगा रहा है। ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले और जैफ हार्डी जैसे कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स ने कई सालों के ब्रेक के बाद WWE में वापसी की।Express Sports@IExpressSports#wwereleases After firing 18 wrestlers a couple of weeks ago, WWE have released several other superstars. The list 👇 Also, #JohnCena praises released #WWE star 🔽More:indianexpress.com/article/sports…11:28 AM · Nov 19, 20211#wwereleases After firing 18 wrestlers a couple of weeks ago, WWE have released several other superstars. The list 👇 Also, #JohnCena praises released #WWE star 🔽More:indianexpress.com/article/sports…कुछ सुपरस्टार्स एक बार रिलीज़ होने के बाद कंपनी में वापस लौटे ही नहीं, वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जो वापस तो आए लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा निकाल दिया गया। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE ने एक से ज्यादा बार निकाला हुआ है।पूर्व WWE सुपरस्टार मारिया कनेलिसSean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappMaria Kanellis has been released by WWE12:46 PM · Apr 16, 20201279235Maria Kanellis has been released by WWEकम ही लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि मारिया कनेलिस ने साल 2004 में WWE को जॉइन किया था और 2010 तक कंपनी से जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने विक्टोरिया, निकी बैला और ट्रिश स्ट्रेटस जैसी टॉप विमेंस सुपरस्टार्स के साथ काम किया। उस समय वो कई मेंस रेसलर्स के साथ ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप्स में शामिल रहीं और आखिरकार 2010 में कंपनी ने उन्हें रिलीज़ करने का निर्णय लिया।WWE छोड़ने के बाद उन्होंने ROH, NJPW और TNA में भी काम किया और 2017 में अपने रियल लाइफ हसबैंड माइक कनेलिस के साथ वापसी की। जनवरी 2019 की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार माइक और मारिया ने रिलीज़ की मांग की थी, मगर उसे खारिज कर दिया गया। लेकिन बजट कट के चलते 2020 के अप्रैल महीने में दोनों को कंपनी ने निकालने का फैसला लिया।