WWE: WWE के लिए साल 2022 अभी तक काफी अच्छा रहा है। WWE को पैसों के मामले में काफी ज्यादा फायदा मिला है और साथ ही कंपनी के इवेंट्स भी काफी अच्छे हैं। लगभग हर एक प्रीमियम लाइव इवेंट फैंस को पसंद आया है। इस साल कई चीज़ों ने फैंस को खुश किया है और 2022 में ढेरों टैलेंटेड सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाया गया है। कई टाइटल चेंज भी देखने को मिले हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने इस साल चैंपियन बनाकर अभी तक काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE ने 2022 में चैंपियन बनाकर काफी अच्छा काम किया है। 4- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गंथर View this post on Instagram Instagram Postगंथर का WrestleMania के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू हुआ। अमूमन NXT स्टार्स को मुख्य शोज़ पर आने के बाद अच्छी बुकिंग नहीं मिलती है और उनके कैरेक्टर में काफी बदलाव होता है। हालांकि, गंथर के साथ ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है और उन्हें ताकतवर दिखाया गया। उन्होंने पहले कुछ लोकल सुपरस्टार्स को हराया और बाद में रिकोशे को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मेन रोस्टर पर आने के कुछ समय बाद ही उन्हें चैंपियन बनने को मिला और यह काफी अच्छी चीज़ रही। WWE ने अभी तक गंथर की बुकिंग में कोई गलती नहीं की है। 3- थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी का मेन रोस्टर रन धमाकेदार रहा है। दूसरी बार मेन रोस्टर पर आने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई। 2022 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। वो WrestleMania में बड़े मुकाबले का हिस्सा थे और उन्होंने इस इवेंट के बाद फिन बैलर को Raw में हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। वो WWE इतिहास के सबसे जवान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल रहे। उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा और उन्होंने हील के तौर पर फैंस को उन्हें बू करने पर मजबूर किया। बाद में वो बॉबी लैश्ले के खिलाफ चैंपियनशिप हार गए लेकिन उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया। 2- बियांका ब्लेयर View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर इस साल चैंपियन बनने डिजर्व करती थीं। दरअसल, पिछले साल उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियन के तौर पर अच्छा काम किया था लेकिन बैकी लिंच ने SummerSlam में वापसी करते हुए सिर्फ 27 सेकंड्स में उन्हें हरा दिया था। इससे उनका मोमेंटम पूरी तरह खराब हो गया था। कई लोगों को लगा था कि ब्लेयर का पुश अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्होंने बैकी लिंच के खिलाफ WrestleMania 38 में मैच लड़ा। उन्होंने बड़ी जीत दर्ज करते हुए Raw विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। उन्होंने बैकी लिंच से बदला लिया और एक बार फिर चैंपियनशिप हासिल करके फैंस को खुश किया। 1- लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Post लिव मॉर्गन ने काफी सालों पहले मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। उन्होंने सालों तक संघर्ष किया और इस साल उन्हें अपने करियर को अलग स्तर पर लेकर जाने का मौका मिला। उन्होंने अपने कैरेक्टर और माइक स्किल्स में सुधार किया। देखकर लग रहा था कि वो चैंपियन बनना डिजर्व करती हैं। उन्हें WWE ने विमेंस Money in the Bank लैडर मैच जीतने के लिए बुक किया। उन्होंने कुछ समय बाद ही रोंडा राउजी पर कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया और बड़ी जीत दर्ज की। उनके पास इस समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप है। फैंस उनके चैंपियन बनने को लेकर काफी ज्यादा खुश थे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।