WWE: WWE में पिछले कुछ समय में ढेरों बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, ट्रिपल एच (Triple H) के क्रिएटिव हेड बनने के बाद कई चीज़ें बेहतर हो गई है। ढेरों सुपरस्टार्स का रिटर्न भी देखने को मिल गया है। इसके अलावा WWE ने पिछले कुछ समय में सुपरस्टार्स को अपने पूरे नाम भी वापस दे दिए हैं।WWE के मेन रोस्टर पर आने के बाद कई सारे सुपरस्टार्स के नामों में बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि, ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड बनने के बाद इन रेसलर्स को उनके पुराने नाम वापस दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अपना पुराना नाम वापस मिल गया है।4- WWE सुपरस्टार मैट रिडल View this post on Instagram Instagram Postमैट रिडल को मौजूदा समय के सबसे अच्छे बेबीफेस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। मैट रिडल उनका असली नाम है और इसी के साथ उन्होंने NXT में काम किया था। रिडल मेन रोस्टर डेब्यू के बाद भी अपने पूरे नाम का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन बाद में विंस मैकमैहन ने बदलाव करने का निर्णय लिया।उन्होंने पूर्व UFC स्टार के पहले नाम को हटा दिया। इसी कारण वो सिर्फ रिडल के नाम से काफी समय तक दिखाई दिए। हालांकि, सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी के दौरान WWE ने एक बार फिर से उनके पूरे नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। यह सही मायने में बहुत अच्छी चीज़ है।3- एंजल गार्जा View this post on Instagram Instagram Postएंजल गार्जा को भी अपना नाम वापस मिल गया है। वो WWE में काफी समय से सिर्फ एंजल नाम से नजर आ रहे थे और फैंस इससे निराश थे क्योंकि यह छोटा नाम अजीब लगता था। हालांकि, ट्रिपल एच ने शायद यह चीज़ नोटिस की होगी। इसी वजह से उन्होंने पूर्व NXT सुपरस्टार को उनका पूरा नाम वापस दे दिया।एंजल गार्जा इस समय WWE में अपने कजिन हम्बर्टो के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं और वो SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। एंजल के पास काफी टैलेंट है और इसी वजह से अगर उनका सही तरह से उपयोग किया गया तो वो एक बढ़िया हील सुपरस्टार बन सकते हैं।2- टॉमैसो चैम्पा View this post on Instagram Instagram Postटॉमैसो चैम्पा को NXT इतिहास के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है और वो लगातार फैंस का दिल जीत रहे हैं। WWE ने उनके मेन रोस्टर डेब्यू के साथ उनका नाम छोटा कर दिया था और यह काफी अजीब लग रहा था।फैंस शुरुआत से उन्हें अपने पूरे नाम से देखना चाहते थे। आखिर WWE ने उन्हें पूरा नाम वापस दे दिया। वो Raw के आखिरी एपिसोड में अपने पूरे नाम के साथ दिखाई दिए थे और यह उनके सभी फैंस के लिए अच्छी चीज़ है। वो ट्रिपल एच के फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक हैं और इसी कारण उन्हें फायदा जरूर मिला है।1- ऑस्टिन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी के पास इस समय Money in the Bank ब्रीफकेस है और वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। WrestleMania 38 के बाद विंस मैकमैहन ने थ्योरी के नाम में से ऑस्टिन हटा दिया था। यह शॉकिंग निर्णय था क्योंकि इस सुपरस्टार के नाम में शायद ही कोई दिक्कत थी।उन्हें थ्योरी नाम से बुलाना थोड़ा अजीब लग रहा था और ट्रिपल एच ने उन्हें अपना पूरा नाम वापस दे दिया है। यह चीज़ फैंस को बहुत पसंद आई और जरूर थ्योरी भी अपने पूरे नाम के साथ काम करना पसंद कर रहे हैं। WWE का लगातार सुपरस्टार्स को उनके नाम वापस देने का निर्णय बहुत अच्छा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।