4 चीज़ें जो WWE में Roman Reigns के बेबीफेस टर्न लेने की वजह बन सकती हैं

WWE में भविष्य में रोमन रेंस को बेबीफेस टर्न कराया जा सकता है
WWE में भविष्य में रोमन रेंस को बेबीफेस टर्न कराया जा सकता है

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) वर्तमान समय में कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बन चुके हैं। देखा जाए तो हील टर्न लेने के बाद से ही रोमन को WWE में काफी ज्यादा सफलता मिली है और हील के रूप में अभी तक कोई भी उन्हें पिनफॉल या सबमिशन के जरिए हरा नहीं पाया है। हील टर्न लेने के पहले रोमन रेंस बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे।

बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में ट्राइबल चीफ को WWE में काफी सफलता मिली थी। देखा जाए तो रोमन रेंस को हील टर्न लिए हुए लगभग दो साल हो चुके हैं और इस बात की संभावना है कि कंपनी आने वाले समय में उन्हें एक बार फिर बेबीफेस टर्न करा सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में रोमन रेंस के बेबीफेस टर्न लेने की वजह बन सकती हैं।

4- WWE में फैंस का रोमन रेंस के हील कैरेक्टर में दिलचस्पी कम होना

SummerSlam 2020 में रोमन रेंस की हील सुपरस्टार के रूप में वापसी हुई थी और वापसी के बाद फैंस को रोमन का यह नया कैरेक्टर काफी पसंद आया था। यही नहीं, रोमन रेंस के हील टर्न लेने की वजह से उनकी लोकप्रियता में भी भारी इजाफा देखने को मिला है।

भले ही, फैंस को वर्तमान समय में रोमन रेंस का हील कैरेक्टर काफी पसंद आ रहा है लेकिन संभव है कि आने वाले समय में फैंस रोमन के हील कैरेक्टर से बोर हो सकते हैं। इसके बाद फैंस ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर में बदलाव की मांग कर सकते हैं और इस स्थिति में WWE उन्हें बेबीफेस टर्न कराने का फैसला कर सकती है।

3- द उसोज का रोमन रेंस को धोखा देते हुए द ब्लडलाइन का अंत करना

रोमन रेंस ने हील टर्न लेने के बाद जे उसो को द ब्लडलाइन जॉइन करने के लिए मजबूर कर दिया था। जिमी उसो भी WWE में वापसी के कुछ समय बाद द ब्लडलाइन में शामिल हो गए थे। बता दें, जे उसो ने द ब्लडलाइन में शामिल होने से पहले रोमन रेंस का आई क्विट मैच में सामना किया था। रोमन रेंस ने इस मैच के दौरान जिमी उसो को अपने सबमिशन मूव में जकड़कर जे उसो को आई क्विट कहने पर मजबूर कर दिया था।

देखा जाए तो जिमी & जे उसो उनपर हुए हमले का अभी तक रोमन रेंस से बदला नहीं ले पाए हैं। संभव है कि आने वाले द उसोज अपना बदला लेने के लिए WWE में रोमन रेंस पर हमला करते हुए द ब्लडलाइन का अंत कर सकते हैं। द ब्लडलाइन टूटने की स्थिति में रोमन का ट्राइबल चीफ गिमिक निभाने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और वो बेबीफेस टर्न लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।

2- रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियनशिप हारना

रोमन रेंस साल 2020 में WWE में वापसी एक हफ्ते बाद ही यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। यही नहीं, रोमन रेंस WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। फिलहाल ट्राइबल चीफ के उनका टाइटल हारने की संभावना कम है लेकिन वो कभी-न-कभी अपना टाइटल जरूर हारने वाले हैं।

संभव है कि रोमन रेंस के उनका टाइटल हारने के बाद WWE उन्हें कुछ समय के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप पिक्चर से दूर कर सकती है। यही नहीं, रोमन रेंस की बुकिंग में बदलाव करते हुए उन्हें बेबीफेस टर्न कराया जा सकता है। अगर रोमन बेबीफेस टर्न लेते हैं तो उनका कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स के खिलाफ फिउड देखने को मिल सकता है।

1- WWE का हमेशा से ही रोमन रेंस को कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाने का सपना रहा है

WWE में जब रोमन रेंस द शील्ड से अलग हुए थे तो कंपनी ने उन्हें बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में बड़ा पुश दिया था और ऐसा लग रहा था कि रोमन को अगले जॉन सीना के रूप में तैयार किया जा रहा था। हालांकि, WWE का रोमन रेंस को बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में बड़ा पुश देना कई फैंस को पसंद नहीं आया था और फैंस रोमन को बू भी करने लगे थे।

शायद यही कारण है कि WWE द्वारा रोमन रेंस को हील टर्न कराया गया था। हालांकि, वर्तमान समय में रोमन रेंस हील के रूप में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। यही कारण है कि WWE आने वाले समय में अपना सपना पूरा करने के लिए रोमन रेंस को बेबीफेस टर्न करा सकती है और संभव है कि इस बार उन्हें बेबीफेस के रूप में काफी सफलता मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।