भारतीय WWE Superstar Veer Mahaan के बारे में 4 अहम बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

WWE सुपरस्टार वीर महान के बारे में कुछ बातें शायद आपको पता नहीं होगी
WWE सुपरस्टार वीर महान के बारे में कुछ बातें शायद आपको पता नहीं होगी

WWE में इस समय वीर महान (Veer Mahaan) काफी ज्यादा चर्चा का विषय हैं। वो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित कर रहे हैं। कई महीनों से WWE उनकी वापसी को हाइप कर रहा था। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद उनका रिटर्न हुआ और उन्होंने आते ही अपनी ताकत का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया।

Ad

वीर महान भारत के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। उनके पास जबरदस्त टैलेंट, रेसलिंग स्किल्स और कैरेक्टर है। महान के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो शायद आपको पता नहीं होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम वीर महान के बारे में 4 फैक्ट्स के बारे में बात करेंगे जो ज्यादा लोगों को पता नहीं होंगे।

4- WWE सुपरस्टार वीर महान एक बेसबॉल प्लेयर रहे हैं

youtube-cover
Ad

वीर महान ने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत करने से पहले बेसबॉल में जबरदस्त सफलता हासिल की है। वीर ने अपने असली नाम रिंकू सिंह से पहले इसकी ट्रेनिंग की और बाद में कई अलग-अलग बेसबॉल लीग्स में काम किया। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की।

वीर असल में एक पिचर की भूमिका में नजर आते थे। उन्हें बेसबॉल में जबरदस्त सफलता मिली थी लेकिन सालों तक इस खेल में योगदान देने के बाद उन्होंने इसे छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने फिर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और कई सालों तक परफॉमेंस सेंटर में ट्रेनिंग की। उनका सफर काफी लंबा रहा है।

3- वीर महान का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है

youtube-cover
Ad

जिंदर महल को भारतीय सुपरस्टार के तौर पर दिखाया जाता है लेकिन असल में उनका जन्म कनाडा में हुआ था। हालांकि, वीर महान के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। उनका जन्म भारत में ही हुआ था। दरअसल, उनका जन्म 8 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के गोपीगंज शहर में हुआ था।

उनका बचपन भारत में ही बीता लेकिन बाद में जब उन्हें पिचिंग में सफलता मिली तो उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स शिफ्ट होने का निर्णय लिया। वीर को भारत से बहुत प्यार है और इसी वजह से वो WWE में अपने गिमिक द्वारा लगातार भारतीय और अन्य देशों फैंस को प्रभावित करते जा रहे हैं।

2- कई अलग-अलग नामों से लड़ चुके हैं

youtube-cover
Ad

वीर महान कई अलग-अलग नामों से WWE में लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत असली नाम रिंकू सिंह से की थी। वो NXT के हाउस शोज़ में इसी नाम के साथ नजर आते थे। बाद में NXT के मुख्य शो में उनका डेब्यू हुआ तो उनका नाम छोटा हो गया। उन्हें फिर रिंकू नाम से बुलाया जाने लगा।

थोड़े समय बाद मेन रोस्टर पर उनका डेब्यू हुआ। वो जिंदर महल के साथ नजर आने लगे और यहां उनका नाम वीर हो गया। WWE ने पूरी तरह उनका नाम बदल दिया। हालांकि, सिर्फ यही पर उनका नेम चेंज खत्म नहीं हुआ। WWE Draft 2021 के बाद उनके नाम में महान शब्द को जोड़ा गया।

1- वीर महान पर फिल्म बन गई है

youtube-cover
Ad

वीर महान पर असल में एक फिल्म बनी है। दरअसल, उन्होंने The Million Dollar Arm नाम के रियालिटी शो में हिस्सा लिया था। इसमें सबसे तेज और सही निशाने पर गेंद को थ्रो करना था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने लगभग 37,000 अन्य लोगों को पराजित करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की थी। यह एक बड़ी चीज़ थी।

बाद में विजेता रिंकू सिंह और उपविजेता दिनेश पटेल ने यूनाइटेड स्टेट्स जाने का निर्णय लिया जहां वो प्रोफेशनल बेसबॉल प्लेयर बने। 2014 में दोनों पर Million Dollar Arm नाम से ही एक फिल्म आई। इसमें वीर का किरदार अभिनेता सूरज शर्मा ने निभाया था। इस फिल्म में उनका सफर दिखाया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications