AEW में धमाकेदार डेब्यू करने वाले भारतीय Superstar Satnam Singh के बारे में 3 बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए 

AEW में सतनाम सिंह ने धमाकेदार डेब्यू कर लिया है
AEW में सतनाम सिंह ने धमाकेदार डेब्यू कर लिया है

AEW Dynamite के इस हफ्ते के एपिसोड में सतनाम सिंह का डेब्यू देखने को मिला। AEW ने पिछले साल सितंबर में भारतीय बास्केटबॉल प्लेयर सतनाम सिंह (Satnam Singh) को साइन किया था। सतनाम सिंह को AEW का हिस्सा बनाकर टोनी खान (Tony Khan) काफी खुश भी थे और इस हफ्ते उन्होंने धमाकेदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सतनाम सिंह इससे पहले साल 2017 में WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग ले चुके थे लेकिन उन्होंने कंपनी जॉइन नहीं करने का फैसला किया था। इस आर्टिकल में हम AEW में डेब्यू करने वाले भारतीय बास्केटबॉल प्लेयर सतनाम सिंह के बारे में 4 ऐसी बातों का जिक्र करने वाले हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

3- AEW सुपरस्टार सतनाम सिंह के पिता ने उनका बास्केटबॉल से परिचय कराया था

सतनाम सिंह के पिता बलबीर को भी बास्केटबॉल में काफी रूचि थी। वह पैसों की तंगी होने की वजह से अपना बास्केटबॉल खेलने का सपना पूरा नहीं कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने अपने बेटे सतनाम को काफी कम उम्र में बास्केटबॉल से परिचय करा दिया था। बता दें, सतनाम सिंह को उनके पिता केवल 9 साल की उम्र में उन्हें बास्केटबॉल कोर्ट में लेकर गए थे। अगर सतनाम सिंह के पिता ने उन्हें बास्केटबॉल से परिचय ना कराया होता तो सतनाम सिंह शायद ही दुनिया भर में अपना नाम कमा रहे होते।

2- सतनाम सिंह बास्केटबॉल में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं

सतनाम सिंह के पिता का उनके बेटे को बास्केटबॉल कोर्ट ले जाने का फैसला सही साबित हुआ। बता दें, सतनाम सिंह केवल 13 साल की उम्र में भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम से खेले थे। इसके बाद 2011 FIBA एशिया चैंपियनशिप में सतनाम सिंह ने सीनियर इंडियन टीम में डेब्यू किया था।

वहीं, साल 2017 में सतनाम सिंह की FIBA एशिया कप के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई थी। इसके अलावा साल 2017 और 2018 में उन्होंने 2019 FIBA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के दौरान इंडियन टीम को जॉइन किया था।

1- सतनाम सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है

youtube-cover

सतनाम सिंह के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। बता दें, साल 2016 में नेटफ्लिक्स पर सतनाम सिंह के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री "वन इन ए बिलियन" रिलीज की गई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कि किस तरह सतनाम सिंह ने भारत के पंजाब राज्य के छोटे से गांव से लेकर NBA जॉइन करने तक का सफर तय किया था।

हम उम्मीद करेंगे कि सतनाम सिंह का AEW करियर भी उनके बास्केटबॉल करियर की तरह सफल साबित हो। साथ ही, यह देखना रोचक होगा कि सतनाम का AEW में किस तरह इस्तेमाल किया जाने वाला है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications