WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns के बारे में 4 जबरदस्त चीज़ें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं रोमन रेंस
WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं रोमन रेंस

मौजूदा WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन और दुनिया के सबसे पसंदीदा प्रो रेसलर्स में से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) का जन्म साल 1985 में आज ही के दिन अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के पेंसाकोला शहर में हुआ था। प्रो रेसलिंग में आने से पहले रेंस अमेरिकी फुटबॉल खेला करते थे।

मगर फुटबॉल से उन्हें वो लगाव कभी हो ही नहीं पाया, जो प्रो रेसलिंग से हुआ। साल 2010 में वो WWE की उस समय की डेवेलपमेंटल लीग FCW (फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग) से जुड़े। वहीं उनका मेन रोस्टर डेब्यू 2012 में हुआ और कड़ी मेहनत करते हुए आज वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

रेंस को दुनिया में करोड़ों फैंस फॉलो करते हैं, लेकिन इस बीच लोग कई दिलचस्प चीजों को मिस कर जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उनके जन्मदिन के मौके पर रेंस के करियर और उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी 4 दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे, जो आपने इससे पहले कभी नहीं सुनी होंगी।

6 बड़ी हार के साथ हुई थी प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का FCW करियर
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का FCW करियर

रोमन रेंस के प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत WWE की डेवलपमेंटल लीग FCW से हुई थी। अगस्त 2010 के एक FCW शो में एक बैटल रॉयल मुकाबले से उनका प्रो रेसलिंग डेब्यू हुआ था। उस समय उन्हें रोमन लीकी के नाम से जाना जाता था।

प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि रिची स्टीमबोट और लियो क्रूगर समेत अन्य स्टार रेसलर्स के खिलाफ उन्हें लगातार 6 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। उन्हें अपनी पहली जीत अक्टूबर 2010 के एक FCW शो में रैकमैन के खिलाफ मिली थी।

रोमन रेंस के घर 2 बार जुड़वां बच्चे जन्म ले चुके हैं

रोमन रेंस अपने परिवार के साथ
रोमन रेंस अपने परिवार के साथ

रोमन रेंस ने साल 2014 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गैलिना बैकर से शादी की थी, लेकिन उससे कुछ साल पहले ही वो एक बेटी (जोएल) के पिता बन चुके थे। शादी के बाद उन्हें 2 बार और पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ, खास बात ये रही कि दोनों बार उनके घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। 2016 में बैकर ने 2 जुड़वां बेटों को जन्म दिया था और उसके 4 साल बाद उनके घर एक बार फिर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था।

अमेरिकी फुटबॉल करियर का अंत क्यों हुआ?

रोमन रेंस का फुटबॉल करियर
रोमन रेंस का फुटबॉल करियर

प्रो रेसलिंग में आने से पहले रोमन रेंस ने फुटबॉल में हाथ आजमाए थे। स्कूल लेवल पर अपने करियर की शुरुआत के बाद उन्होंने Georgia Tech Yellow Jackets Football टीम के लिए खेलना शुरू किया और आगे चलकर उन्हें NFL में भी जगह मिली।

NFL में वो 2007 में मिनेसोटा वाइकिंग्स के लिए खेले, लेकिन ल्यूकीमिया के कारण उन्हें दिक्कतें आ रही थीं, इसलिए उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज़ कर दिया गया। उन्हें जैक्सनविल जैगुआर्स ने भी साइन करने के एक हफ्ते बाद ही रिलीज़ कर दिया। 2008 में उन्हें CFL फ्रैंचाइज़ एडमोंटन एस्किमोज़ ने साइन किया। लेकिन उसी साल टीम ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया था। असल में रेंस के लिए फुटबॉल के खेल में पैर पसारना बहुत मुश्किल प्रतीत हो रहा था। इसलिए उन्होंने खुद अपने फुटबॉल करियर को अलविदा कहकर कुछ समय बाद प्रो रेसलिंग में आने का निर्णय लिया।

#) पहली बार WWE चैंपियन बनने में लगे 3 साल

रोमन रेंस की WWE Survivor Series 2015 की जीत
रोमन रेंस की WWE Survivor Series 2015 की जीत

रोमन रेंस ने 2012 Survivor Series पीपीवी में द शील्ड के मेंबर के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। शुरुआत में उन्हें द शील्ड के खिलाफ बड़ी टीमों के खिलाफ जीत मिली और इस दौरान टैग टीम चैंपियन भी बने। साल 2014 में जाकर टीम के तीनों मेंबर्स को सिंगल्स पुश मिलना शुरू हुआ था।

इस बीच रेंस कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे। सैथ रॉलिंस द्वारा चोट के कारण WWE चैंपियनशिप बेल्ट को छोड़ने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट हुआ, जिसका फाइनल Survivor Series 2015 में हुआ।

इस फाइनल मैच में डीन एम्ब्रोज़ को हराकर रेंस अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। लेकिन इसी मैच के बाद शेमस ने Money in the Bank कैशइन कर टाइटल अपने नाम किया था। असल में रेंस मेन रोस्टर डेब्यू के ठीक 3 साल बाद पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो अपने करियर में आईसी और यूएस चैंपियन भी बन चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications