Logan Paul: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) में लोगन पॉल (Logan Paul) ने रिटर्न किया था। इस दौरान वो 29वें स्थान पर मैच में शामिल हुए थे। इस मैच में लोगन पॉल ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया था। वो इससे पहले सिर्फ तीन ही मुकाबलों में नज़र आए हैं। Royal Rumble 2023 मैच में वो दस मिनट तक रहे थे।उन्होंने कई यादगार पल फैंस को दिए गए हैं। उनके और रिकोशे के स्पॉट को देखकर फैंस दंग रह गए थे। इसके अलावा उन्होंने मैच में सैथ रॉलिंस को भी एलिमिनेट किया था। उन्हें इस मैच से एलिमिनेट कोडी रोड्स ने किया था। WrestleMania 39 में अभी भी काफी समय है। अब वापसी के बाद लोगन कई चीज़ें कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो लोगन पॉल को अपने रिटर्न के बाद अब WWE में करनी चाहिए।4- WWE दिग्गज Seth Rollins के साथ स्टोरीलाइन में Logan Paul को शामिल होना चाहिएLogan Paul@LoganPaulI’m back @WWE871795120I’m back @WWE https://t.co/VkgIEvCb1Lकिसी भी स्टार के लिए Royal Rumble जीतना सपना होता है। लोगन पॉल ने पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस के एक बार फिर से Royal Rumble मैच जीतने के सपने को तोड़ दिया है। उन्होंने ही सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट किया है। ऐसे में अब WWE उन्हें सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बना सकता है।सैथ रॉलिंस इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा है। इसमें वो ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा कोडी भी वापस आ गए हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें किसी और स्टोरीलाइन में शामिल करना चाहता है, तो वो लोगन पॉल के साथ उनका मैच को बुक कर सकते हैं। Raw में दोनों के मैच के संकेत मिले थे।3- Elimination Chamber 2023 मैच का हिस्सा बन सकते हैंLogan Paul@LoganPaulI’m back @WWE871795120I’m back @WWE https://t.co/VkgIEvCb1LWWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber मॉन्ट्रियल में होना है। इस शो में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए Elimination Chamber मैच बुक हो चुका है। कई बड़े स्टार्स इस मैच का हिस्सा हैं और ऐसे में लोगन पॉल को इसमें जोड़ने से फैंस की दिलचस्पी बढ़ सकती है।लोगन पॉल इससे पहले भी टाइटल मैच में नज़र आ चुके हैं। ऐसे में वो एक बार फिर खुद को चैंपियनशिप मैच में शामिल कर सकते हैं। इस मैच में उनके होने से कनाडा में फैंस को कई यादगार पल देखने को भी मिल सकते हैं। लोगन पॉल ने अपने इन-रिंग वर्क से सभी को पहले ही प्रभावित किया है।2- NXT में जा सकते हैंRohan@Rohan5640Logan Paul eliminating Seth Rollins. WHAT THE FUCK #RoyalRumble333Logan Paul eliminating Seth Rollins. WHAT THE FUCK #RoyalRumblehttps://t.co/CBhV2wrheQWrestleMania 39 से पहले NXT में जाना लोगन पॉल के लिए एक साहसिक फैसला हो सकता है। WWE उन्हें कुछ समय के लिए NXT में भेजने का फैसला कर सकता है। उनके शॉन माइकल्स के साथ रिश्ते काफी ज्यादा अच्छे हैं। उन्होंने ही लोगन पॉल को WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच के लिए तैयार किया था।NXT में जाने से ब्रांड और लोगन पॉल दोनों को फायदा हो सकता है। NXT में वो किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा वो अपनी इन-रिंग स्किल्स पर भी वर्क कर सकते है। NXT में जाने से शो में स्टार पावर भी बढ़ जाएगी। उन्हें वहां पर जाना चाहिए।1- जॉन सीना को WrestleMania मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैंbig sherm@barrdockobamaWe should do this to Logan Paul on site fr522We should do this to Logan Paul on site fr https://t.co/RjjCGzuUGNलोगन पॉल के वापसी करने के बाद फैंस उनके और जॉन सीना के बीच मैच की भी उम्मीद कर सकते हैं। जॉन सीना ने 2022 के SmackDown के आखिरी शो में वापसी की थी। इस दौरान उनका सामना एक टैग टीम मैच में रोमन रेंस और केविन ओवेंस से हुआ था। इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी।इस मैच के बाद फैंस उनके एक और मैच का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में WWE लोगन पॉल और जॉन सीना के बीच ड्रीम मैच को बुक कर सकता है। ये मैच कई मायने में शानदार हो सकता है। दोनों ही स्टार्स के बीच कुछ यादगार प्रोमो सैगमेंट भी देखने को मिल सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।