4 बड़ी बातें जो आपको WWE के यूएस चैंपियन Bobby Lashley के बारे में जरूर जाननी चाहिए 

WWE के मौजूदा यूएस चैंपियन बॉबी लैश्ले
WWE के मौजूदा यूएस चैंपियन बॉबी लैश्ले

Bobby Lashley: बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को मौजूदा समय में WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए शानदार काम किया है। पिछले एक-दो साल में लैश्ले की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। वो मौजूदा यूएस चैंपियन हैं और काफी समय से डोमिनेटिंग परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

बॉबी लैश्ले का जन्म 16 जुलाई 1976 को केंसास, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। आज इस सुपरस्टार का जन्मदिन है। बॉबी लैश्ले का WWE रन शानदार रहा है लेकिन लैश्ले से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जो काफी कम लोगों को पता होगी। इस आर्टिकल में हम बॉबी लैश्ले के बारे में 4 बड़ी बातों के बारे में बात करने वाले हैं जो शायद ही फैंस जानते होंगे।

4- बॉबी लैश्ले ने 2005 में WWE के अंदर अपना डेब्यू कर लिया था

बॉबी लैश्ले पहले भी WWE में काम कर चुके हैं। बॉबी लैश्ले ने पहले काफी सारी चीज़ों में हाथ आजमाया और फिर 2005 में उन्होंने बतौर WWE सुपरस्टार अपना डेब्यू किया। काफी लोग उन्हें 2018 में वापसी के बाद जानते हैं। हालांकि, काफी कम लोगों को जानकारी होगी कि वो 2005 में WWE के अंदर कदम रख चुके थे। शुरुआत से ही सभी ने उम्मीद लगाई थी कि वो टॉप स्टार बनेंगे।

उन्होंने अपने शुरुआती करियर में यूनाइटेड स्टेट्स और ECW वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी। हालांकि, 2008 में उन्होंने WWE से जाने का निर्णय लिया और फिर 2018 में अपनी वापसी की। इसके बाद लैश्ले दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल और तीन बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीत चुके हैं। साथ ही वो दो बार WWE चैंपियन बनने में कामयाब हुए।

3- बॉबी लैश्ले के तीन बच्चे हैं

काफी कम लोगों को पता होगा कि बॉबी लैश्ले के तीन बच्चे हैं। इस सुपरस्टार ने अबतक शादी नहीं की है। बॉबी लैश्ले 2005 में पिता बने थे जब उनकी बेटी कायरा का जन्म हुआ था। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस्टल मार्शल को डेट किया था। उनके साथ लैश्ले के दो बच्चे हैं।

जुलाई 2008 में लैश्ले के दूसरे बच्चे माइल्स का जन्म हुआ था जबकि 2011 में वो एक बेटी के पिता बने जिसका नाम नेओमी रखा गया। बॉबी लैश्ले अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखना पसंद करते हैं। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर भी अपने परिवार से जुड़ी चीज़ें पोस्ट नहीं करते हैं।

2- बॉबी लैश्ले मास्टर लॉक तोड़ने वाले पहले सुपरस्टार थे

क्रिस मास्टर्स WWE में उतना बड़ा नाम नहीं बना पाए लेकिन उनका मास्टरलॉक चैलेंज काफी ज्यादा फेमस हुआ था। वो सुपरस्टार्स को स्विंगिंग फुल नेल्सन लगाते थे और कोई भी सुपरस्टार उस मूव से बचकर निकल नहीं पाता था। ज्यादातर सुपरस्टार्स इसपर टैपआउट कर देते थे लेकिन बॉबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

19 मार्च 2007 को Raw के एपिसोड में चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। बॉबी लैश्ले आधिकारिक रूप से पहले और एकमात्र सुपरस्टार बने जिसने क्रिस मास्टर्स के मास्टरलॉक को तोड़ा। कोई भी सुपरस्टार्स ऐसा नहीं कर पाया है। उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड है और शायद ही किसी को इस बारे में जानकारी होगी।

1- ब्रॉक लैसनर से लड़ने के इरादे से वापसी की थी

WWE सुपरस्टार्स बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर
WWE सुपरस्टार्स बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर

बॉबी लैश्ले ने 2008 में WWE से जाने के निर्णय लिया था और इसके बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जबरदस्त सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने अन्य रेसलिंग प्रमोशन्स में भी नाम कमाया। हालांकि, 2018 में उन्होंने WWE में एक बार फिर वापसी की। वो लगभग 10 साल बाद वापसी करते हुए दिखाई दिए थे।

लैश्ले ने इसके बाद कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वो लैसनर का सामना करने के लिए मुख्य रूप से WWE में आए हैं। दोनों का साइज एक जैसा है और उन्होंने MMA में जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस वजह से ही लैश्ले ने लैसनर का सामना करने की इच्छा जताई थी। दोनों सुपरस्टार्स इसी साल एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई दिए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications