WWE: सोशल मीडिया स्टार लोगन पॉल (Logan Paul) ने हाल में ही WWE के साथ मल्टी-ईयर डील साइन की है। इस बात की पुष्टि खुद लोगन पॉल ने की थी। अब वो 2022 और 2023 में कई बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में दिखाई देंगे। बता दें कि लोगन पॉल एक फेमस यूट्यूब और सोशल मीडिया स्टार हैं। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कुल 33.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसमें 23.5 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर भी हैं। वो कई फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में भी दिखाई दे चुके हैं। उनकी लोकप्रियता से WWE को रेटिंग्स के मामले में फायदा मिलेगा। इसके अलावा वो पार्ट टाइम बॉक्सर भी हैं। लोगन पॉल को लेकर ऐसी ही कई बातें, जो WWE फैंस नहीं जानते हैं। इसलिए आइए नजर डालते हैं लोगन पॉल से जुड़ी हुई 4 बड़ी बातें के बारे में जो फैंस नहीं जानते होंगे। 4- WWE सुपरस्टार लोगन पॉल बेहद कम उम्र में ही वीडियो बनाने लगे थे GOODFELLA SPORTS.🥊@gfsports92WWE NEWS!: Congratulations to Logan Paul, not only fighting TBE Floyd Mayweather, but to enter the ring of WWE. Dreams come true.#wrestling #wwe #mma #boxing #news #sports #sport #entertainment #GoodfellaSports #Goodfella #media #online #business #LoganPaul #usa #uk #worldwideWWE NEWS!: Congratulations to Logan Paul, not only fighting TBE Floyd Mayweather, but to enter the ring of WWE. Dreams come true.#wrestling #wwe #mma #boxing #news #sports #sport #entertainment #GoodfellaSports #Goodfella #media #online #business #LoganPaul #usa #uk #worldwide https://t.co/V9LwnQP6atलोगन पॉल ने बेहद कम उम्र में ही वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे, जिसमें से कुछ वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गए थे। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में अपने घर के बैकयार्ड में ही वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो जुश नाम के एप्लिकेशन पर पोस्ट किया था। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा पहचान प्रैंक वीडियो से मिली। बाद में उन्हें पेप्सी जैसे बड़े ब्रांड्स से जुड़ने का भी मौका मिला। उनके 6 सेकंड के वाइन वीडियो को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस प्लेटफार्म के बंद होने तक उन्होंने 94 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे। वाइन ऐप के बंद होने के बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था और उनके लिए यह निर्णय काफी ज्यादा सफल रहा था।3- लोगन पॉल कॉलेज ड्रापआउट हैं Deadpool Majima@DeadpoolMajimaNot only Logan Paul would generate a lot of buzz, but he can easily be a douchebag heel character. Easy to hate. #WWE #LoganPaulNot only Logan Paul would generate a lot of buzz, but he can easily be a douchebag heel character. Easy to hate. #WWE #LoganPaul https://t.co/Ll9wJ3Sm69लोगन पॉल ने इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ओहायो यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया एंटरटेनर के रूप में अपने करियर को आगे ले जाने के लिए उन्होंने 2014 में कॉलेज को छोड़ दिया था। इस दौरान पॉल अपना सारा ध्यान सिर्फ वीडियो बनाने में लगाना चाहते थे, जिस वजह से वो अन्य स्टार्स के साथ लॉस एंजिल्स में एक अपार्टमेंट में आ गए थे। इस दौरान उनके साथ Andrew Bachelor, Amanda Cerny और Juanpa Zurita जैसे सोशल मीडिया स्टार्स भी थे। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो वर्ल्ड के सबसे बड़े एंटरटेनर बनना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया था। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले को सही साबित किया और वो आज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 2- लोगन पॉल कलर ब्लाइंड हैंWrestlingDelivery.com@wrestlingdelive#LoganPaul Advertised For 7/18 #WWE Raw wrestlingdelivery.com/logan-paul-adv…2#LoganPaul Advertised For 7/18 #WWE Raw wrestlingdelivery.com/logan-paul-adv…लोगन पॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से दुनियाभर में नाम कमाया है लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है। इस बात का खुलासा भी उन्होंने खुद किया था। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें रेड और ग्रीन कलर ब्लाइंडनेस है। वो इन दोनों रंगों में अंतर नहीं बता पाते हैं। हालांकि, उन्होंने आगे बताया था कि शुरुआत में उन्होंने कई लैंस की मदद से अपनी इस बीमारी को छुपाया था, ताकि उन्हें वीडियो बनाने में किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं आए।1- लोगन पॉल की ब्रेन सर्जरी भी चुकी हैJeohausen@TheregojeoAlways!#loganpaulAlways!#loganpaul https://t.co/09DJzp7tG3लोगन पॉल ने वेस्टलेक हाई स्कूल में हिस्सा लिया था। वो 2012 में फुटबॉल में सफलता हासिल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने राज्य-स्तरीय ओहांयो हाई स्कूल एथलेटिक एसोसिएशन 2013 डिवीजन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी किया था। उन्होंने अपने वीडियो 'I have holes in my brain' में चोट को लेकर बताया था। अपनी चोट को लेकर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि स्कूल फुटबॉल खेलते समय उन्हें चोट लग गई थी और इसका असर उनके ब्रेन पर भी पड़ा था। बाद में उनकी सर्जरी हुई थी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।