4 चीज़ें जो Nia Jax Royal Rumble 2023 में वापसी के बाद WWE में कर सकती हैं

नाया जैक्स ने हाल में ही WWE में वापसी की है.
नाया जैक्स ने हाल ही में WWE में वापसी की है

Nia Jax: WWE फैंस को इस बार का रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट काफी ज्यादा पसंद आया है। फैंस का मानना है कि इस इवेंट के दोनों ही Royal Rumble मैच पिछले कई सालों से बेहतर रहे हैं। इसके अलावा फैंस ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के सैगमेंट को भी काफी ज्यादा पसंद किया है।

इसमें कोई भी शक नहीं है कि इस बार शो को काफी ज्यादा सफलता मिली है। WWE फैंस ने इस बार रिटर्न्स को काफी ज्यादा पसंद किया और कई स्टार्स वापस आए। इसमें नाया जैक्स का नाम भी शामिल है। जैक्स विमेंस Royal Rumble मैच में वापस आई थीं। उन्हें लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो नाया जैक्स अपनी वापसी के बाद WWE में कर सकती हैं।

4- WWE में वापसी के बाद Nia Jax को The Bloodline में शामिल किया जा सकता है

द ब्लडलाइन WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में से एक है। इस ग्रुप ने WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इसके अलावा द उसोज़ भी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस हैं। WWE में वापसी के बाद नाया जैक्स भी इसमें शामिल हो सकती हैं।

द ब्लडलाइन ग्रुप में अभी चीज़ें काफी ज्यादा बुरी है, लेकिन इसके बाद भी नाया जैक्स के पास इस ग्रुप में शामिल होने का मौका है। वो रोमन रेंस की फैमिली का हिस्सा हैं और समोअन परिवार की सदस्य हैं। ऐसे में द ब्लडलाइन में शामिल होने के बाद वो विमेंस डिवीजन में अपने परिवार का नाम ऊंचा कर सकती हैं।

3- शार्लेट फ्लेयर को हराकर WrestleMania 39 को हैडलाइन कर सकती हैं

Même le retour de Nia Jax est un botch. Tout un art pour elle 😭 #RoyalRumble https://t.co/NmTVkYkALt

WrestleMania 39 को लेकर एक बड़े मैच का ऐलान हो गया है। WWE विमेंस Royal Rumble मैच विनर रिया रिप्ली ने कहा है कि वो WrestleMania 39 में SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को चैलेंज करेंगी। ऐसे में इस चैंपियनशिप मैच पर सभी की निगाह टिक गई है।

नाया जैक्स की वापसी के बाद WWE इसमें बदलाव कर सकता है। नाया जैक्स, शार्लेट फ्लेयर को हराकर पहले ही SmackDown विमेंस चैंपियन बन सकती है, जिसके बाद WWE की दो पावरहाउस, रिया रिप्ली और नाया जैक्स के बीच एक ड्रीम मैच हो सकता है। यह मैच भी काफी ज्यादा शानदार रह सकता है।

2- टमीना के साथ टीम बना सकती हैं

नाया जैक्स को अपने पिछले WWE रन के दौरान सिंगल्स स्टार के रूप में बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने सबसे ज्यादा सफलता टैग टीम डिवीजन में हासिल की थी। वो टैग टीम डिवीजन में भी कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। वो दो बार की विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रही हैं।

वो एक बार फिर से WWE में वापस आने के बाद टैग टीम डिवीजन में शामिल हो सकती हैं। वो टमीना के साथ टैग टीम बना सकती हैं, जिसके बाद वो टाइटल्स के लिए स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकती हैं। दोनों समोअन विमेंस स्टार्स को साथ देखना रोचक रहेगा।

1- Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को टारगेट कर सकती हैं

When Nia Jax decided to enter the men’s 2019 Royal Rumble Match On This Day #RoyalRumble https://t.co/u7wsugfLQC

बियांका ब्लेयर इस समय Raw की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो काफी समय से WWE Raw विमेंस चैंपियन भी हैं। कई स्टार्स ने उन्हें टाइटल मैच में हराने की कोशिश की है लेकिन कोई भी सुपरस्टार उन्हें हरा नहीं सका है। ऐसे में नाया जैक्स उन्हें टारगेट कर सकती हैं।

बियांका ब्लेयर की नेक्स्ट स्टोरीलाइन को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WWE नाया जैक्स और बियांका ब्लेयर का मैच बुक कर सकता है। बियांका ब्लेयर इस स्टोरीलाइन में खुद को एक फेस स्टार के रूप में और अच्छे से साबित कर पाएंगी। इसके अलावा वो अपने हील वर्क से फैंस को प्रभावित कर सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment