Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो (Jey Uso) आखिरी बार रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 में दिखाई दिए थे। इस इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) द्वारा धोखा देने पर जे उसो को छोड़कर बाकी द ब्लडलाइन (The Bloodline) मेंबर्स ने सैमी जेन पर अटैक कर दिया था। जल्द ही, जे उसो वहां से चले गए थे।इसके बाद से ही जे उसो WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं और वो सोशल मीडिया के जरिए द ब्लडलाइन छोड़ने के संकेत दे चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि जे उसो की जल्द ही टीवी पर वापसी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि जे उसो WWE टीवी पर वापसी के बाद कर सकते हैं।4- जे उसो WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैंPro Wrestling Finesse@ProWFinesseThe inevitable Roman Reigns vs. Jey Uso trilogy is going to be special.6848489The inevitable Roman Reigns vs. Jey Uso trilogy is going to be special. https://t.co/3LH7I8lK7XWWE में रोमन रेंस के हील के रूप में वापसी करने के बाद उनकी जे उसो के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। इसके बाद रोमन रेंस ने जे उसो को द ब्लडलाइन जॉइन करने के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसा लग रहा है कि Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस का खतरनाक रूप देखने के बाद जे उसो को याद आ चुका है कि रोमन ने अतीत में उनके साथ कितना बुरा व्यवहार किया था।यही कारण है कि इस बात की काफी संभावना है कि जे उसो WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस vs जे उसो का फिउड काफी शानदार साबित हुआ था और इस दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच कुछ धमाकेदार मैच देखने को मिले थे। यही कारण है कि रोमन रेंस और जे उसो के बीच एक बार फिर दुश्मनी शुरू करना बेहतरीन साबित हो सकता है।3- जे उसो WWE में वापसी के बाद जिमी उसो और सोलो सिकोआ को रोमन रेंस से अलग करने की कोशिश कर सकते हैंWrestling News@WrestlingNewsCoBackstage news on Jey Uso's absence from WWE TV, why The Usos are unlikely to be at Elimination Chamber wrestlingnews.co/wwe-news/backs… #WWE74960Backstage news on Jey Uso's absence from WWE TV, why The Usos are unlikely to be at Elimination Chamber wrestlingnews.co/wwe-news/backs… #WWE https://t.co/CKek4cC4gbजे उसो अगर WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ दुश्मनी की शुरूआत करते हैं तो वो रोमन को कमजोर करने की कोशिश करेंगे। जे उसो ऐसा करने के लिए जिमी उसो और सोलो सिकोआ को रोमन का साथ छोड़ने के लिए कह सकते हैं। देखा जाए तो जिमी & सोलो से अलग होने के बाद ट्राइबल चीफ अकेले पड़ जाएंगे।हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम है कि जिमी उसो & सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस का साथ छोड़कर जे उसो के साथ आने को तैयार होंगे। इस स्थिति में जिमी उसो & सोलो सिकोआ की भी जे उसो के साथ दुश्मनी की शुरूआत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इन असल जिंदगी के भाइयों के बीच फिउड होते हुए देखना काफी मजेदार होगा।2- जे उसो WWE में वापसी के बाद जिमी उसो के साथ मिलकर टाइटल डिफेंड करने से इंकार कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजिमी & जे उसो मौजूदा समय में Raw & SmackDown टैग टीम चैंपियंस बने हुए हैं। बता दें, इन दोनों सुपरस्टार्स को इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ब्रॉन स्ट्रोमैन & रिकोशे के खिलाफ मैच में अपना SmackDown टैग टीम टाइटल्स डिफेंड करना है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि जे उसो ने फिलहाल के लिए खुद को द ब्लडलाइन से अलग कर लिया है।यही कारण है कि इस बात की संभावना है कि जे उसो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में जिमी उसो के साथ मिलकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करने से इंकार कर सकते हैं। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि एडम पीयर्स टैग टीम टाइटल्स वापस ले लेंगे या फिर जे उसो की जगह सोलो सिकोआ मैच का हिस्सा बनेंगे।1- जे उसो WWE में वापसी के बाद सैमी ज़ेन के साथ अपनी दोस्ती जारी रख सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजे उसो पिछले कुछ समय में सैमी ज़ेन के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। जे उसो द्वारा Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन पर हमला नहीं करना इस बात की पुष्टि करता है। यही कारण है कि संभव है कि जे उसो WWE में वापसी के बाद सैमी ज़ेन के साथ अपनी दोस्ती जारी रख सकते हैं।संभव यह भी है कि जे उसो WWE में सैमी ज़ेन के साथ दोस्ती का नाटक करने के बाद सही समय आने पर उन्हें द ब्लडलाइन के लिए धोखा दे सकते हैं। इस स्थिति में सैमी ज़ेन बदला लेने के लिए अपने पुराने दोस्त केविन ओवेंस की मदद ले सकते हैं। इसके बाद WrestleMania 39 में द उसोज़ vs सैमी ज़ेन & केविन ओवेंस मैच देखने को मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।