रोमन रेंस (Roman Reigns) स्मैकडाउन (SmackDown) के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उनकी वजह से ही WWE फैंस ब्लू ब्रांड के शो को देखना पसंद करते हैं। खैर, WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 की नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच मैच देखने को मिला था। ये मुकाबला शानदार साबित हुआ था और सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर इसे खास बनाया था।What a promo by Roman Reigns he's so damn great 👏and now I can’t wait to see the main event 😍#WrestleMania #UniversalTitle #RomanReigns pic.twitter.com/g4Es7WUru7— Aashi 😐✍️ (@Ambreigns13) April 10, 2021ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें रिलीज करके WWE ने अच्छा निर्णय लिया और 2 जिन्हें बाहर करना बड़ी गलती थीमैच के अंत में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन और ऐज को पिन करते हुए जीत दर्ज की थी। साथ ही अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। अब SmackDown में रोमन रेंस दिखाई देने वाले हैं। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि रोमन रेंस WrestleMania के बाद SmackDown के खास एपिसोड में क्या कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस SmackDown के एपिसोड में कर सकते हैं।4- रोमन रेंस WWE SmackDown में एक प्रोमो कट करेंWhat a promo by Roman Reigns.This guy is still on fire after 30 WEEKS.Another level. #SmackDown pic.twitter.com/ggESlDyw6X— WrestleKroux⚔️2️⃣ (@WrestleKrouxx) April 10, 2021रोमन रेंस को अपने करियर की एक सबसे बड़ी जीत WrestleMania में मिली है। ऐसे में वो अपनी इस खुशी में SmackDown के एपिसोड में एक प्रोमो कट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोमन रेंस अपनी जीत को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही अपनी तारीफ करते हुए दिख सकते हैं। रोमन रेंस की प्रोमो स्किल्स काफी ज्यादा बढ़िया हैं।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown प्रीव्यू: चैंपियनशिप के लिए दिग्गजों का होगा सामना, रोमन रेंस पर होगा खतरनाक हमला?ऐसे में वो ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे लॉकर रूम को चेतावनी दे सकते हैं। रोमन रेंस के साथ अगर WWE अपने एपिसोड की शुरुआत करता है तो ये बेहतर विकल्प रह सकता है। रेंस के पास अच्छी स्टार पावर है। वो इसकी मदद से फैंस को पूरा शो देखने पर जरूर ही मजबूर कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।