WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनका यूनिवर्सल टाइटल रन जबरदस्त साबित हुआ है। रोमन रेंस के लिए साल 2021 सही मायने में यादगार साबित हुआ था। सभी उम्मीद कर रहे थे कि 2022 भी ट्राइबल चीफ के लिए बढ़िया साबित होगा।रोमन रेंस इस समय एक अहम स्टोरीलाइन में नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस के लिए 2022 उतना खास नहीं रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बता करेंगे जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस को 2022 में अभी तक खराब बुकिंग का सामना करना पड़ा है।4- WWE के इस साल किसी भी शो में रोमन रेंस को मेन इवेंट करने का मौका नहीं देना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने पिछले साल कई सारे शोज़ में मेन इवेंट किया है। हालांकि, इस साल उन्हें किसी भी शो में मेन इवेंट करने का मौका नहीं मिल पाया है और यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। वो Day 1 इवेंट में नजर नहीं आए थे और Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच के साथ शो की शुरुआत की थी।Elimination Chamber 2022 में भी रोमन रेंस का गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच मेन इवेंट में देखने को नहीं मिला। यह भी एक निराशाजनक चीज़ रही वहीं MSG के खास लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मुकाबला हुआ था। इस बार भी रोमन रेंस को मेन इवेंट मैच में नहीं डाला गया। वो शो के बीच में नजर आए थे। इससे पता चलता है कि रोमन की बुकिंग में गिरावट आई है।3- मर्जी के खिलाफ मैच बुक करना (चैंपियन vs चैंपियन) View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania में यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस इस मैच में WWE चैंपियनशिप को नहीं जोड़ना चाहते थे। इसी कारण वो चाहते थे कि ब्रॉक लैसनर पहले ही टाइटल हार जाए।ब्रॉक लैसनर चैंपियनशिप नहीं हारे और इसी कारण अब चैंपियन vs चैंपियन मैच ही देखने को मिलेगा। रोमन रेंस पहले चैंपियन vs चैंपियन मैच नहीं चाहते थे और वो यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करने में खुश थे। WWE ने इच्छा पूरी नहीं करते हुए रोमन रेंस की खराब बुकिंग दर्शाई।2- SmackDown में किसी भी मैच में अभी तक रोमन रेंस को शामिल नहीं करना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस SmackDown का सबसे अहम हिस्सा हैं। उन्होंने इस ब्रांड में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और कई बार साप्ताहिक शोज़ में अपने टाइटल को डिफेंड भी किया है। उन्होंने 2021 में SmackDown में कुछ यादगार मुकाबले दिए थे लेकिन 2022 में अभी तक उन्होंने एक भी मैच नहीं लड़ा है।यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। रोमन की वजह से SmackDown को व्यूअरशिप के मामले में फायदा होता है। हालांकि, WWE ने इस साल रोमन को लेकर बड़ी गलती की है। SmackDown ब्रांड में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को कोई मैच नहीं देना सही मायने में एक खराब चीज़ है।1- रोमन रेंस की प्रीमियम लाइव इवेंट में जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक को तोड़ना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की काफी शानदार स्ट्रीक चल रही थी। इवेंट्स में उन्हें पराजित करना काफी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने लगातार प्रीमियम लाइव इवेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। सभी उम्मीद कर रहे थे कि इस साल भी उनकी जीत की स्ट्रीक जारी रहेगी।2022 में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में DQ द्वारा सैथ रॉलिंस की जीत हुई। इससे रेंस की प्रीमियम लाइव इवेंट्स में जीत की स्ट्रीक का अंत हो गया। रोमन रेंस को प्रीमियम लाइव इवेंट में आखिरी बार हार का सामना Royal Rumble 2020 में करना पड़ा था।