Jey Uso & The Bloodline: WWE बैकलैश (Backlash 2023) का अंत देखने को मिल गया है। इस इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) पर सभी की नज़रें थी। काफी समय से ब्लडलाइन के सदस्यों के बीच अनबन देखने को मिल रही थी। द उसोज़ (The Usos) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच भी दरार पड़ रही थी और Backlash 2023 में उनके बीच मनमुटाव बढ़ गया है। Backlash 2023 के पहले से भी इस चीज़ के आसार मिल रहे थे लेकिन अब क्लियर हो रहा है कि जे उसो जल्द ही ब्लडलाइन से बाहर हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिल रहे हैं कि जे उसो को जल्द ही द ब्लडलाइन फैक्शन से बाहर कर दिया जाएगा। 4- WWE Backlash 2023 में The Bloodline के सदस्यों में टैग लेने में तालमेल की कमी नज़र आ रही थीWrestling Pics & Clips@WrestleClipsThe tension between Jey Uso and Solo Sikoa has me nervous. #WWEBacklash24029The tension between Jey Uso and Solo Sikoa has me nervous. #WWEBacklash https://t.co/tbdT1LoeixBacklash 2023 में जे उसो और सोलो सिकोआ के बीच टैग लेने में तालमेल कम दिख रहा था। अचानक से सोलो सिकोआ खुद टैग लेकर रिंग में आ रहे थे। अंत में जब जे उसो रिंग कॉर्नर पर अपना हिप अटैक करने के लिए तैयार थे, तब सोलो ने अचानक से टैग ले लिया था। जे उसो को यह चीज़ पसंद नहीं आई थी और वो तुरंत ही रिंग में आ गए थे। उनके बीच बहस भी देखने को मिली थी। इस चीज़ से साफ तौर पर संकेत मिलते हैं कि उनके बीच तालमेल की कमी है और वो आगे जाकर ब्लडलाइन पर भारी पड़ सकते हैं। इसके पहले ही रोमन रेंस, जे को ब्लडलाइन से बाहर कर सकते हैं। 3- सैमी ज़ेन लगातार जे उसो को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और यह चीज़ आगे भी जारी रह सकती है View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन पिछले कुछ हफ्तों से जे उसो को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्लडलाइन के साथ उनका सफर कभी भी खत्म हो सकता है। ज़ेन ने इसी बीच कई बार उसोज़ को रोमन रेंस को लेकर भी चेतावनी दी है। सैमी ने लगातार संकेत दिए हैं। इतने समय से रोमन नज़र नहीं आए हैं और अब Backlash 2023 के बाद भी सैमी, जे से बैकस्टेज मुलाकात कर सकते हैं। मौजूदा चैंपियन यहां साफ तौर पर जे उसो को समझाने और ब्लडलाइन से खुद अलग होने की सलाह दे सकते हैं। यह चीज़ जे पर भारी पड़ सकती है। रोमन बार-बार सैमी की जे से मुलाकात होने पर गुस्से में आ सकते हैं और अपने भाई को सजा देते हुए फैक्शन से बाहर कर सकते हैं। 2- सोलो सिकोआ एक मौके पर जे उसो पर अटैक करने के करीब आ गए थेAJ's University of Nerds and Geeks!❤️⭐️️🦋@AjBlueBayBeltSolo Sikoa and Jey Uso better get it together before Roman Reigns comes back this Friday! #WWEBacklash10Solo Sikoa and Jey Uso better get it together before Roman Reigns comes back this Friday!🔥😱🚨 #WWEBacklash https://t.co/KQEa7TkgtZBacklash 2023 में टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच अनबन साफ तौर पर नज़र आ रही थी। इसी बीच सोलो एक समय पर जे पर समोअन स्पाइक लगाने के करीब आ गए थे लेकिन बाद में वो रुक गए। जे उसो के साथ उनकी फिर से यहां पर बहस देखने को मिली थी। इससे WWE संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में सोलो सिकोआ या रोमन रेंस की ओर से जे उसो को लेकर बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। WWE इस समय चीज़ों को सिर्फ टीज़ करते हुए नज़र आ रहा है। आगे जाकर से रोमन रेंस और जे उसो के बीच फिर से दुश्मनी की नींव रखी जा सकती है। 1- सोलो सिकोआ को सिर्फ जे उसो से दिक्कत नज़र आ रही थी, जिमी उसो से उन्हें कोई समस्या नहीं हैTOTAL CATCH ( WWE )@Total_CatchYTLa Bloodline bat Sami Zayn , Kevin Owens et Matt Riddle !A noter les grosses tensions entre Solo Sikoa et Jey Uso #WWEBacklash434La Bloodline bat Sami Zayn , Kevin Owens et Matt Riddle !A noter les grosses tensions entre Solo Sikoa et Jey Uso 👀 #WWEBacklash https://t.co/NFAJTbODGEसोलो सिकोआ ने पिछले कुछ समय में द उसोज़ के खिलाफ मनमुटाव के संकेत दिए हैं। हालांकि, जे उसो के साथ उनकी अनबन थोड़ी ज्यादा रही है और Backlash 2023 में टैग टीम मैच के बाद यह चीज़ साफ हो गई। सोलो सिकोआ और जे उसो दोनों को शांत कराने और जीत को सेलिब्रेट करने के लिए जिमी उसो ने प्रोत्साहित किया। सोलो साफ तौर पर यहां जिमी उसो से बिल्कुल भी नाराज़ नज़र नहीं आ रहे थे। वो जे उसो से नाखुश थे। इस चीज़ से संकेत मिलते हैं कि जे उसो को आने वाले समय में ब्लडलाइन से बाहर किया जा सकता है, वहीं जिमी फैक्शन का हिस्सा लंबे समय तक बने रह सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।