4 चीज़ें जिनसे पता चलता है कि Roman Reigns ने WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप का मजाक बना दिया है

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस ने पिछले कुछ महीनों में निराश किया है
WWE में रोमन रेंस ने पिछले कुछ महीनों में निराश किया है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा रेसलर माना जा सकता है। रेंस के पास इस समय WWE के दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं। उनके पास काफी समय में यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्होंने कुछ समय पहले ही WWE चैंपियनशिप को भी अपने साथ जोड़ा है।

इसी वजह से उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कहा जाता है। रोमन रेंस ने डबल चैंपियन बनने के बाद कुछ चीज़ों से निराश किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस ने WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप का मजाक बना दिया है।

4- लगातार WWE टीवी पर दिखाई नहीं देना

रोमन रेंस लगातार टीवी पर दिखाई नहीं दे रहे हैं और यह एक निराशाजनक चीज़ है। रोमन रेंस SmackDown सुपरस्टार हैं और वो पहले लगातार इस शो का हिस्सा बनते थे। डबल चैंपियन बनने के बाद से उन्होंने ब्लू ब्रांड पर नजर आना कम कर दिया है। इसके अलावा वो WWE चैंपियन होने के कारण Raw का हिस्सा भी हैं।

ट्राइबल चीफ Raw के एपिसोड्स में भी लगातार नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों ही ब्रांड्स को टॉप चैंपियन की जरूरत है। इसके बावजूद रोमन का शो में नजर नहीं आना एक निराशाजनक चीज़ है। इससे उनका टाइटल रन थोड़ा खराब हो रहा है और WWE को उन्हें इस मामले में बेहतर तरीके से बुक करना होगा।

3- रोमन रेंस का अपने टाइटल्स से ज्यादा भाइयों की चैंपियनशिप पर ध्यान देना

रोमन रेंस WrestleMania में डबल चैंपियन बने थे और इस हिसाब से उनके पास ज्यादा भार आना चाहिए थे। हालांकि, उन्होंने अपने भाइयों को डबल चैंपियन बनाने का पर ध्यान दिया। उन्होंने इस दौरान अपने दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को पूरी तरह से नजरअंदाज किया। वो सिर्फ अपने भाइयों को डबल चैंपियन बनाने की कोशिश कर रहे थे।

द उसोज़ की ऐतिहासिक जीत और डबल चैंपियन बनने में रोमन रेंस का बड़ा किरदार था। अगर रोमन रेंस इतना ध्यान अपने दोनों टाइटल्स पर देते तो शायद फैंस ज्यादा खुश होते। फैंस रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन की आलोचना करने के बजाय तारीफें करते।

2- बड़े इवेंट्स में नजर नहीं आना

रोमन रेंस ने Hell in a Cell 2022 इवेंट से ब्रेक लिया था। यह WWE के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है और इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद नहीं थे। इसी वजह से मैच कार्ड थोड़ा कमजोर लग रहा था। हालांकि, सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर अपने-अपने मैचों को देखने लायक बनाया।

इसी वजह से Hell in a Cell अच्छा बना। अगर रोमन रेंस शो का हिस्सा बनते तो शायद फैंस ज्यादा खुश होते। इसके अलावा खबरें सामने आ रही हैं कि ट्राइबल चीफ शायद Money in the Bank इवेंट को भी मिस करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो लगातार दो शोज़ मिस करने के कारण उनका टाइटल रन जरूर खराब हो जाएगा।

1- चैंपियन बनने के बाद से टाइटल डिफेंड नहीं करना

रोमन रेंस ने WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद अभी तक अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है। WrestleMania Backlash में उन्होंने एक टैग टीम मैच लड़ा था। इसके बाद से वो ब्रेक पर हैं। वो बीच में शोज़ में नजर जरूर आए हैं लेकिन उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है।

रेंस पहले अपनी चैंपियनशिप को लगभग हर एक इवेंट में डिफेंड करते थे। कई मौकों पर वो अपनी चैंपियनशिप के लिए SmackDown के एपिसोड्स में भी मैच लड़ते हुए नजर आते थे। हालांकि, उन्होंने डबल चैंपियन बनने के बाद एक तरीके से दोनों टाइटल्स का मजाक बना दिया है। यह एक खराब चीज़ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।