4 चीज़ें जो Triple H को भारतीय WWE Superstars के लिए जरूर करनी चाहिए

भारतीय सुपरस्टार्स के लिए WWE में ये चीज़ें जरूर होनी चाहिए
भारतीय सुपरस्टार्स के लिए WWE में ये चीज़ें जरूर होनी चाहिए

WWE: WWE का प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में एके अलग रुतबा रहा है और ये प्रमोशन पिछले कई दशकों से इस इंडस्ट्री के टॉप पर बना हुआ है। यहां दुनिया के कई देशों के रेसलर्स काम करते आए हैं और खूब सफलता भी प्राप्त की है। भारत से लेकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश नियमित रूप से इस इंडस्ट्री को अच्छे रेसलर्स देते रहे हैं।

इस समय WWE के सबसे बड़े मार्केट्स की बात की जाए तो उसमें भारत का नाम भी सबसे ऊपर के स्थानों पर आता है और यही पहलू भविष्य में कंपनी के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित हो सकता है। चूंकि अब क्रिएटिव कंट्रोल ट्रिपल एच के हाथों में है इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं जो ट्रिपल एच को भारतीय सुपरस्टार्स के लिए जरूर करनी चाहिए।

#)WWE में भारतीय सुपरस्टार्स के लिए अलग से ब्रांड शुरू किया जाए

साल 2010 में WWE ने NXT नाम से अपने डेवलपमेंटल ब्रांड की शुरुआत की थी। तब तक ये केवल अमेरिका तक सीमित थी, लेकिन आगे चलकर साल 2016 में यूनाइटेड किंग्डम के लिए अलग से NXT UK की शुरुआत की गई। उसी तरह कुछ समय पहले NXT India के लॉन्च होने की खबरें सामने आई थीं।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और यहां प्रो रेसलिंग के लाखों फैंस हैं। उनमें से कुछ लोग खुद भी प्रो रेसलर बनने की चाह रखते हैं। NXT India का आइडिया, कंपनी की व्यूअरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है और इससे रोस्टर में ज्यादा प्रतिभाशाली भारतीय रेसलर्स को मौका दिया जा सकेगा।

#)किसी भारतीय सुपरस्टार को मेन इवेंट सीन में लाया जाए

WWE में इस समय जिंदर महल, वीर महान और शैंकी जैसे प्रतिभाशाली रेसलर्स काम कर रहे हैं। जिंदर अपने करियर में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। मगर इस समय कंपनी के पास कोई ऐसा भारतीय रेसलर नहीं है जो पूरे प्रो रेसलिंग जगत में तहलका मचाने की काबिलियत रखता हो।

कुछ महीनों पहले वीर महान के बड़े पुश की शुरुआत की गई, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होने लगा है जैसे उस पुश को भी ड्रॉप कर दिया गया है। आपको याद दिला दें कि वीर को पुश मिलने के दौरान Raw की भारतीय व्यूअरशिप में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, उस दृष्टि से प्रमोशन को वीर या किसी अन्य भारतीय सुपरस्टार को मेन इवेंट सीन में लाने पर जोर जरूर देना चाहिए।

#)भारतीय विमेंस रेसलर्स को भी सामने लाया जाए

कविता देवी, भारत में जन्मी ऐसी पहली महिला रेसलर रहीं जिन्होंने WWE तक का सफर तय किया था। उन्होंने करीब 4 सालों तक इस प्रमोशन में काम किया, लेकिन बजट में कटौती के चलते साल 2021 के मई महीने में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था।

कविता ने NXT तक का सफर तय किया और कई नामी सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर काफी अनुभव भी प्राप्त किया, मगर उनके रिलीज़ होने के बाद कंपनी के पास कोई भारतीय महिला प्रो रेसलर नहीं है। WWE में भारत की ज्यादा विमेंस रेसलर्स का होना इस देश में युवा लड़कियों को भी प्रो रेसलिंग में आने के लिए प्रेरित कर रहा होगा।

#)भारतीय सुपरस्टार को बेबीफेस बनाया जाए

द ग्रेट खली के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत में प्रो रेसलिंग के प्रति क्रेज़ बढ़ा था। उसके बाद जिंदर महल को WWE में सबसे बड़े भारतीय चेहरे के रूप में दिखाया गया और वो भी आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बने। उसके बाद द बॉलीवुड बॉयज़, वीर महान और शैंकी ने भी मेन रोस्टर तक का सफर तय किया।

इन सभी सुपरस्टार्स में एक बात समान यह रही कि सभी भारतीय सुपरस्टार्स को हील के तौर पर दिखाया गया। अभी तक उन्हें बेबीफेस बनाने का प्रयोग तक नहीं किया गया है। भारतीय सुपरस्टार्स को बेबीफेस के नए एंगल से पुश देने का आइडिया बहुत दिलचस्प साबित हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links