Vince McMahon: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) WWE के चेयरमैन और सीईओ के पद से रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायर होने के बाद ट्रिपल एच (Triple H) अब चीफ कंटेंट ऑफिसर और हेड ऑफ़ क्रिएटिव बन गए हैं। इसके अलावा स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) भी इस समय कंपनी की सह-सीईओ और चेयरवुमेन हैं।विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद WWE में कई बड़े बदलाव हुए हैं। हालांकि इसके बाद भी वो WWE पिक्चर से पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं। वो अभी भी WWE में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन WrestleMania 39 में वापसी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि WWE किस तरह से उनके रिटर्न को प्लान कर सकता है:#4 विंस मैकमैहन बन सकते हैं WWE हॉल ऑफ फेमरNoDQ.com: WWE and AEW news@nodqdotcom#Wrestlemania 37 starts with Vince McMahon and then a delay due to the weather nodq.com/news/wrestlema… #WWE7810#Wrestlemania 37 starts with Vince McMahon and then a delay due to the weather nodq.com/news/wrestlema… #WWE https://t.co/2vZcSpBTSjरिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन अगले साल WWE में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें एक बार फिर से लाइव टीवी पर वापस लाना चाहता है तो वो विंस मैकमैहन को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल कर सकते हैं।WWE इस तरह से उनकी लेगेसी को भी सम्मान दे सकता है। इस दौरान विंस मैकमैहन Hall of Fame सेरेमनी की एक नाईट पहले आ सकते हैं और एक स्पीच दे सकते हैं। अपनी इस स्पीच में वो WWE यूनिवर्स, अपनी फैमिली और रेसलर को धन्यवाद दे सकते हैं। विंस मैकमैहन ने प्रो-रेसलिंग के बिजनेस को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। ऐसे में WWE उनके लिए कुछ ग्रैंड प्लान जरुर करना चाहेगा।#3 स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में भी आ सकते हैं नजरअपने WWE करियर के दौरान विंस मैकमैहन कई बार स्पेशल गेस्ट रेफरी बन चुके हैं। वो कई यादगार मैचों में भी स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। विंस मैकमैहन, ऑस्टिन थ्योरी को फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे थे और ऐसे में वो उनकी मदद करने के लिए आ सकते हैं।WrestleMania को ध्यान में रखते हुए WWE ऑस्टिन थ्योरी को एक बड़े बेबीफेस के खिलाफ बुक कर सकता है। इस स्टोरीलाइन में विंस मैकमैहन भी शामिल हो सकते हैं, जिसमें वो ऑस्टिन थ्योरी के मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका को निभा सकते हैं। इस दौरान वो ऑस्टिन थ्योरी की जीत हासिल करने में भी मदद कर सकते हैं।#2 ट्रिपल एच को दे सकते हैं सारी जिम्मेदारीWWE विंस मैकमैहन के रिटर्न को इमोशनल तरह से भी प्लान कर सकता है। WWE WrestleMania 39 में विंस मैकमैहन को एक सैगमेंट के लिए बुक कर सकता है, जिसमें वो अपनी सारी जिम्मेदारी ट्रिपल एच और अपनी बेटी स्टैफनी मैकमैहन को दे सकते हैं। इसके बाद ये पावर कपल WrestleMania शो को ओपन कर सकता है।अपने इस सैगमेंट के दौरान विंस मैकमैहन बता सकते हैं कि वो ट्रिपल एच और अपनी बेटी स्टैफनी मैकमैहन को लेकर कितना ज्यादा प्राउड फील कर रहे हैं। उनके जाने के बाद ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन बेहद शानदार तरह से WWE को संभाला है। इसके बाद वो ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।#1 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ अपनी दुश्मनी खत्म कर सकते हैंJust Talk Wrestling@JustTalkWrestleOn this day in 1998, Stone Cold Steve Austin faced off against Vince McMahon in the Monday Night Raw main event.WWF won the ratings war on this evening.8020On this day in 1998, Stone Cold Steve Austin faced off against Vince McMahon in the Monday Night Raw main event.WWF won the ratings war on this evening. https://t.co/xI9z78YEKKस्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और विंस मैकमैहन के बीच 90 के दशक में काफी ज्यादा दुश्मनी थी। ये दोनों ही स्टार्स लाइव टीवी पर एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। इस स्टोरीलाइन को फैंस ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। ऐसे में WWE एक बार फिर से विंस मैकमैहन को स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ बुक कर सकता है। इससे ये दोनों ही स्टार्स अपनी दुश्मनी को भूला सकते हैं। ये उनकी स्टोरीलाइन का सबसे यादगार मोमेंट होगा, जिसे फैंस भी हमेशा याद रखेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।