WWE Raw: WWE के वीकली प्रीमियम शो रॉ (Raw) के इस हफ्ते के एपिसोड में कई बड़े मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। शो की शुरुआत सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रिडल (Riddle) के बीच ब्रॉल से हुई। बेली (Bayley) लगभग एक साल बाद WWE रिंग में मैच के लिए नजर आईं, जहां उन्होंने आलिया (Aliyah) को हराया।
इयो स्काई और डकोटा काई ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। वहीं बॉबी लैश्ले और एजे स्टाइल्स ने द मिज़ और चैम्पा के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा। मैच के दौरान मिज़, डेक्स्टर लूमिस द्वारा किडनैप कर लिए गये। इतने जबरदस्त एक्शन के अलावा कुछ पूर्व और मौजूदा स्टार्स की वापसी शो के मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। आइए जानते हैं वो 4 चीजें जो WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में अच्छी हुईं।
#4 WWE Raw में इयो स्काई और डकोटा काई का बड़ी जीत दर्ज करना
![WWE रिंग में ओस्का और इयो स्काई लड़ते हुए](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/f763f-16612366652151-1920.jpg 1920w)
WWE Raw में दिग्गज ट्रिश स्ट्रेटस ने वापसी की लेकिन थोड़ी ही देर बाद बेली और उनकी साथियों का हॉल ऑफ फेमर के सैगमेंट में दखल देखने मिला। दोनों के बीच हुई बहस के बाद बियांका ब्लेयर भी WWE दिग्गज के पक्ष में आ गईं, बाद में एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने डकोटा काई और इयो स्काई के खिलाफ मैच के लिए एंट्री की।
ओस्का और डकोटा ने मैच की शुरुआत की और रिंग में बाहर निकलने से पहले काई पर कुछ अच्छे मूव लगाए। काई ने मैच में वापसी करते हुए ब्लिस पर दबाव बनाया। मैच के अंत में स्काई ने अपने पार्टनर से ब्लाइंड टैग लिया और ओस्का को पिन करते हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। काई और स्काई का जीतना सही में काफी अच्छी चीज़ थी।
#3 फिन बैलर का रिया रिप्ली की मदद से डॉल्फ जिगलर को हराना
![फिन बैलर ने बड़ी जीत दर्ज की](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/10c22-16612366942420-1920.jpg 1920w)
बैकस्टेज इंटरव्यू में डॉल्फ जिगलर का सामना फिन बैलर से हुआ जिसके बाद दोनों के बीच मैच बुक किया गया। मैच की शुरुआत में बैलर ने अपनी प्रतिद्वंदी पर कुछ दबाव बनाया और उन्हें (जिगलर) को टर्नबकल की तरफ धकेल दिया। जिगलर ने भी हमले से संभलते हुए बैलर पर ड्रॉप किक और जिग जैग लगाते हुए नियर फॉल किया।
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने वापसी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन एक और जिग जैग से वो फिर से चित हो गए। ऐसा लग रहा था कि शो ऑफ मैच खत्म करने की ओर हैं तभी रेफरी से बचते हुए रिया रिप्ली ने उन पर चीप शॉट लगाया। मौके का फायदा उठाते हुए बैलर ने जिगलर पर अपना फिनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज की। इस जीत से निश्चित ही बैलर और जजमेंट डे को बूस्ट मिलेगा।
#3 बेथ फीनिक्स ने अपने पति ऐज को बचाया
इस हफ्ते हुए Raw के मेन इवेंट में ऐज और डेमियन प्रीस्ट के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने मिला। हॉल ऑफ फेमर बेथ फीनिक्स भी अपने पति का मैच देखने के लिए दर्शकों की पहली लाइन मौजूद थीं। डेमियन ने मैच की शुरुआत में 48 वर्षीय सुपरस्टार को कोई मौका नहीं दिया। हालांकि, ऐज ने रिंग के बाहर उन्हें क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और मैच में वापसी की कोशिश की।
मैच के दौरान दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर अपने फिनिशिंग मूव लगाए लेकिन रेफरी की गैर-मौजूदगी के कारण कोई भी पिन-फॉल नहीं कर पाया। प्रीस्ट रिंग में कुछ चेयर लेकर आ गए। हालांकि, ऐज ने बचते हुए उन्हें ही चेयर पर गिरा दिया। मैच के अंत में खतरनाक स्पीयर मारकर ऐज ने जीत दर्ज की। मैच के बाद ऐज पर रिया रिप्ली ने लो ब्लो और बैलर ने अपना फिनिशिंग मूव लगाया। जजमेंट डे के हमले से अपने पति को बचाने के लिए बेथ फीनिक्स रिंग में आ गईं जिसके कारण हील फैक्शन को पीछे हटना पड़ा।
#1 जॉनी गार्गानो की चौंका देने वाली वापसी
ट्रिपल एच की लीडरशिप के बाद हो रहे बदलाव का एक और उदाहरण इस हफ्ते हुए WWE Raw मे देखने मिला। पूर्व NXT चैंपियन जॉनी गार्गानो ने कंपनी में वापसी कर सभी को चौंका दिया। जॉनी गार्गानो ने फैंस से बात करते हुए कहा कि वो NXT के बाद मेन रोस्टर में भी सभी बड़े टाइटल्स को जीतना चाहेंगे।
मिस्टर Money in the Bank थ्योरी ने जॉनी गार्गानो को टोंकते हुए कहा कि जब वो कंपनी में नए थे तब जॉनी ने उनकी मदद की थी। मेन रोस्टर में अब गार्गानो नए हैं और वो पुराने हैं। रेबेल हार्ट के नाम से मशहूर गार्गानो ने इसका जवाब ए-टाउन स्टार को सुपरकिक लगाकर दिया। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही नई स्टोरीलाइंस Raw और SmackDown में देखने मिलेंगी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।