WWE के मालिक विंस मैकमैहन के बारे में 4 बातें जो आपको पता ना होगी

विन्सेंट कैनेडी मैकमैहन प्रो रैसलिंग जगत के सबसे बड़े व्यक्ति हैं। WWE और प्रो रैसलिंग के लिए उनका जुनून शब्दों में बयां नहीं किया जा सकेगा। WWE के मालिक ने इस कंपनी के लिए अपनी निजी संपत्ति को भी कई बार न्योछावर किया है।

Ad

इतने सारे फैंन्स और आलोचकों से घिरे रहने के बावजूद भी विंस अभी भी अपने पद पर विराजमान हैं। WWE की अपार सफलता और दुनिया भर में कंपनी की पहुंच में सबसे बड़ा हाथ विंस मैकमैहन का है।

यहां चार ऐसी चौंकाने वाली चीजें हैं, जो आपने विन्सेंट कैनेडी मैकमैहन के बारे में पहले कभी नहीं सुनी होगी:

# 4 विंस मैकमैहन ही मिलियन डॉलर मैन हैं

मिडसाउथ रैसलिंग में सफलता हासिल करने के बाद, WWE ने टेड डीबियासी में रूचि दिखाना शुरू किया। उस जमाने पर विंस हर चीज बड़े पैमाने पर किया करते थे। लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि डीबियासी के मिलियन डॉलर मैन कैरेक्टर मैकमैहन के असल जिंदगी से प्ररित था।

इस विषय पर बात करते हुए पूर्व WWE बुकर ब्रूस प्रिचर्ड ने कहा कि एक बार वह मैकमैहन के साथ एक एरोप्लेन पर कही जा रहे थे। विंस के बगल में बैठे उनके एक सह-यात्री सिगरेट पी रहे थे (80 के दशक में एरोप्लेन में सिगरेट पीने पर पाबंदी नहीं थी) जो मैकमैहन को परेशान कर रही थी।

मैकमैहन ने अपने सह-यात्री से पूछा कि वह अपने को सिगरेट को नीचे डालने का कितना पैसा लेंगे और उनके सह-यात्री ने पहले थोड़ी झिझक जरूर दिखाई, लेकिन मैकमैहन अपनी किमत बढ़ाते गए और आखिरकार उस सह-यात्री को उनका कहना मानना पड़ा और इस प्रक्रिया में उन्हें थोड़े पैसे भी मिले।

# 4 विंस मैकमैहन ने हाल ही बहुत सारा पैसा गवाया हैं

प्रोफेशनल फुटबॉल की दुनिया में विंस मैकमैहन की वापसी के बारे में काफी चर्चा हो रही हैं। लगभग दो दशकों के बाद वह 2020 में XFL को वापस लाने जा रहे हैं।

XFL की वापसी की तैयारी में मैकमैहन ने दिसंबर 2017 में WWE शेयर से 3 मिलियन डॉलर कैश आउट किया। इन शेयर्स से उन्होनें 95 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। लेकिन दिसंबर 2017 में $28.68 में बेचे जाने वाले इन शेयर्स की कीमत तीन गुणा बढ़ चुकी है।फिलहाल WWE स्टॉक की कीमत $75.03 प्रति शेयर है। अगर मैकमैहन कुछ महीने तक रूक जाते तो वह 95 मिलियन डॉलर की जगह 225 मिलियन डॉलर से ज्याद की कमाई कर सकते थे।

# 2 विंस मैकमैहन एक अचूक मांसाहारी हैं

जुरासिक पार्क के टायरेनोसौरस रेक्स की तरह विंस मैकमैहन भी एक अचूक मांसाहारी हैं और यह मांसाहारी भोजन मैकमैहन के लिए काफी लाभदायक रहा है। ना सिर्फ वह दुनिया के सबसे सफल और अमीर बिजनेसमेनों में से एक हैं, बल्कि 74 के विंस की शारीरिक गठन अभी भी काफी मजबूत हैं।

पूर्व रॉ असिस्टेंट राइटर जेसन एलन के मुताबिक, विंस के आहार में लगभग पूरी तरह मांस से भरा होता हैं और वह हर दिन लगभग 18-औंस सिर्लाइन स्टीक्स खाते हैं।

# 1 विंस मैकमैहन जीवाणुओं से डरते हैं

WWE के मालिक विंस और डर का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। WWE में डर के लिए जगह नहीं है और खासकर कंपनी के मालिक विंस मैकमैहन को तो किसी चीज का डार हीं नही होगा। गलत, विंस मैकमैहन जीवाणुओं से बहुत डारते हैं।

WWE हॉल ऑफ फेमर और यूनाटेड स्टे्टस के मौजूदा प्रेसीडेंट डॉनल्ड ट्रंप की तरह मैकमैहन भी जीवाणुओं को सहन नहीं कर सकते हैं।मैकमोहन का जर्मोफोबिया खाने को लेकर है।

लेखक - माइकल मैकलेड, अनुवादक - संजय दत्ता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications