#3 & #2 सैमी जेन
जेन और ओवेंस दोनों WWE में आने से पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों रैसलर साथ में इंडी रैसलिंग करते थे। दोनों की दोस्ती को WWE में भी दिखाया गया है, लकिन केविन कभी भी जेन के अच्छे दोस्त साबित नही हुए हैं।
NXT में सैमी ने ओवेंस से पहले से डेब्यू किया था। वो जल्द ही फैंस के पसंदीदा रैसलर भी बन गए थे। उनके बाद ओवेंस ने उसी दिन NXT में डेब्यू किया था, जब सैमी ने पहली बार NXT चैंपियनशिप जीती थी। चैंपियनशिप जीतने के बाद ओवेंस ने जेन पर हमला कर दिया और हील टर्न ले लिया।
इन सबसे पहले जब ये दोनों रैसलर साथ में ROH में लड़ते थे। तब भी ये दोनों एक टैग टीम टीम के रूप में फाइट करते थे। दोनों टैग टीम चैंपियनशिप थे। उस समय भी केविन ने ही हील टर्न लेकर जेन पर हमला कर दिया था।