McMahon Family: WWE की सफलता के पीछे विंस मैकमैहन (विंस मैकमैहन) का सबसे बड़ा हाथ रहा है। पहले WWE एक छोटा रेसलिंग प्रमोशन था लेकिन उन्होंने इसे अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए पूरी दुनिया में फैलाया। आज के समय में लगभग हर एक देश में WWE देखने और पसंद करने वाले लोग मिल जाएंगे। विंस मैकमैहन और उनके परिवार की वजह से दुनियाभर में प्रोफेशनल रेसलिंग का नाम हुआ है।विंस मैकमैहन सिर्फ बैकस्टेज ही WWE को नहीं संभालते थे। उन्होंने टेलीविजन पर भी कई अच्छी स्टोरीलाइंस दी है और इसी कारण फैंस उन्हें काफी अच्छे से जानते हैं। उनके बच्चे भी इसी बिजनेस में हैं। शेन मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन का WWE में एक बड़ा किरदार है। उन्होंने बैकस्टेज और ऑन-स्किन दोनों जगह WWE को संभाला है।मैकमैहन परिवार ने कई मैच लड़े हैं और इस दौरान वो कुछ मौकों पर चैंपियनशिप जीतने में भी सफल रहे हैं। टाइटल्स पर कब्जा करना आसान नहीं है लेकिन उन्होंने अलग-अलग तरीकों से चैंपियनशिप्स पर कब्जा किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करने वाले हैं जब मैकमैहन फैमिली ने WWE में चैंपियनशिप जीती।4- WWE दिग्गज Shane McMahon (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीत)WWE@WWEMR. MIZANIN is ONE PROUD FATHER, because @mikethemiz and @shanemcmahon are officially the BEST TAG TEAM IN THE WORLD! #RoyalRumble6:19 AM · Jan 28, 20192035440MR. MIZANIN is ONE PROUD FATHER, because @mikethemiz and @shanemcmahon are officially the BEST TAG TEAM IN THE WORLD! #RoyalRumble https://t.co/qI10OOcg7Pशेन मैकमैहन को जोखिम उठाने वाला सुपरस्टार कहा जाता है। वो हमेशा ही अपने मैच में रिस्क से भरे मूव्स का उपयोग करते हैं। शेन ने एटीट्यूड एरा में कई मैच लड़े हैं और 2016 में वापसी के बाद से भी वो कुछ मौकों पर लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने WrestleMania 37 में अपना अंतिम मैच लड़ा था और इसके बाद से वो दिखाई नहीं दिए हैं।शेन मैकमैहन ने कुछ सालों पहले टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने Royal Rumble 2019 में द मिज़ के साथ टीम बनाकर शेमस और सिजेरो को हराया था। इसी के साथ वो SmackDown टैग टीम चैंपियन बन गए थे। इसके पहले शेन ने 1999 में यूरोपियन चैंपियनशिप और 2000 में हार्डकोर टाइटल पर कब्जा किया था। इन दोनों ही मौकों पर उन्होंने इंटरफेरेंस का फायदा उठाया था। शेन इतने समय तक कंपनी में रहने के बावजूद कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए।3- मिस्टर मैकमैहन (WWE ECW चैंपियनशिप जीत)मिस्टर मैकमैहन ने WWE में कई यादगार मैच लड़े हैं। 2007 में उनकी चैंपियनशिप जीत को शायद ही कोई भूल पाएगा। उन्होंने Backlash 2007 में ECW चैंपियनशिप जीती थी। दरअसल, बॉबी लैश्ले अपने टाइटल को मिस्टर मैकमैहन, शेन मैकमैहन और उमागा के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे।इस मैच में WWE के मालिक ने शेन और उमागा की कई मौकों पर मदद ली। अंत में वो लीगल मैन थे और उन्होंने बॉबी को पिन करते हुए जीत दर्ज की। साथ ही वो नए ECW चैंपियन बन गए थे। उन्होंने बॉबी को पिन किया था और इसी वजह से सिर्फ उन्हें इस चैंपियनशिप पर कब्जा करने का मौका मिला था। शेन और उमागा चैंपियन नहीं बने थे।2- स्टैफनी मैकमैहन (WWE विमेंस चैंपियनशिप जीत)स्टैफनी मैकमैहनस्टैफनी मैकमैहन ने WWE में मिस्टर मैकमैहन और शेन मैकमैहन जितने मैच नहीं लड़े हैं लेकिन उन्हें एक बार चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला है। दरअसल, मार्च 2000 में SmackDown के एक एपिसोड में स्टैफनी मैकमैहन का मैच जैकलीन से WWE विमेंस टाइटल के लिए देखने को मिला था।इस मैच में ट्रिपल एच समेत कई सारे सुपरस्टार्स ने दखल दी और इसी कारण से जैकलीन को हार का सामना करना पड़ा। यह उनका WWE में सिर्फ दूसरा मैच था और उन्होंने विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। स्टैफनी ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह पाई और कुछ समय बाद वो टाइटल हार गईं। इसके बाद से स्टैफनी ने कभी कोई टाइटल नहीं जीता।1- मिस्टर मैकमैहन (WWE चैंपियनशिप जीत)मिस्टर मैकमैहन और ट्रिपल एच की दुश्मनी हर एक फैन को याद होगी। इसी दौरान उन्होंने WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। दरअसल, सितंबर 1999 में SmackDown के एक एपिसोड में मिस्टर मैकमैहन और ट्रिपल एच के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था।इस मैच में ट्रिपल एच ने उनकी बुरी हालत कर दी थी। हालांकि, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की इंटरफेरेंस हुई और उन्होंने आकर ट्रिपल एच की बुरी हालत कर दी। मैकमैहन ने इसका फायदा उठाया और पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप जीत ली। मैकमैहन इस जीत के साथ WWE के सबसे बूढ़े चैंपियन बन गए थे। विंस का यह टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था और वो इसे हार गए।