Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) हमेशा से ही अपने कैरेक्टर को लेकर काफी ज्यादा गंभीर दिखाई देते हैं। हालांकि, कई बार उनके करियर में भी कई ऐसे मौके आए हैं, जहां पर उन्होंने लाइव टीवी पर अपने कैरेक्टर को ब्रेक किया है। उनके कैरेक्टर ब्रेक करने पर कई बार फैंस भी हैरान रह गए थे।रोमन रेंस के करियर में यह पल बेहद कम आए हैं लेकिन इस दौरान वो कई बार प्रोमो या किसी सैगमेंट के दौरान स्माइल करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, हील टर्न लेने के बाद बेहद कम मौकों पर ही रोमन रेंस ने अपने कैरेक्टर को ब्रेक किया है। खैर आइए जानते हैं रोमन रेंस के करियर से जुड़े 4 मोमेंट्स के बारे में जब उन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक किया। 4- जब रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया की जानकारी WWE फैंस को दी थीWWE में बेहद कम सुपरस्टार्स रहे हैं, जिन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करके प्रोमो कट किया है। इस तरह से प्रोमो कट करने पर हमेशा ही रेसलर्स पर नेगेटिव इफेक्ट आता है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी ने रोमन रेंस को अपना कैरेक्टर ब्रेक करने की अनुमति दी थी। 22 अक्टूबर 2018 को Raw के एपिसोड के दौरान रोमन रेंस ने फैंस को अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी यह बीमारी फिर से वापस आ गई है, जिस वजह से वो अब अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर पाएंगे, जिसके बाद उन्होंने अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ दी थी। इस प्रोमो के दौरान रोमन रेंस ने फैंस को अपना रियल नेम भी बताया था।3- आर-ट्रुथ की वजह से रोमन रेंस ने ब्रेक कर दिया था कैरेक्टरआर-ट्रुथ हमेशा से ही अपने फनी सैगमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। वो ब्रॉक लैसनर को भी कैरेक्टर ब्रेक करने पर मजबूर कर चुके हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने रोमन रेंस के साथ भी किया था। उनके सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस रिंग में हंस पड़े थे। दरअसल, 8 जून 2015 को Raw के दौरान आर-ट्रुथ ने रोमन रेंस, केन और डॉल्फ जिगलर के बीच चल रहे सैगमेंट में दखल दिया था।इस दौरान ट्रुथ ने अपने प्रोमो में कहा था कि इस बार वो WWE Money in the Bank मैच में अपने लैडर के डर का समाना करेंगे, जिसपर केन ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि वो Money in the Bank मैच का हिस्सा ही नहीं है। केन के यह कहने के बाद ही रोमन रेंस और डॉल्फ जिगलर रिंग में ही हंसने लगे थे।2- डेनियल ब्रायन के खिलाफ सैंगमेंट के दौरान भी रोमन रेंस हंस दिए थेHumble Wrestling@WrestlingHumbleSpeaking of videos that must be preserved in a Museum, this video also makes the list.Paul Heyman with a 10 bell salute to Daniel Bryan.PS- Roman Reigns broke instantly #SmackDown #WWERaw908127Speaking of videos that must be preserved in a Museum, this video also makes the list.Paul Heyman with a 10 bell salute to Daniel Bryan.PS- Roman Reigns broke instantly 😂#SmackDown #WWERaw https://t.co/52aXDU4sjVरोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज एक साथ अप्रैल 2021 में स्टोरीलाइन में थे। इस स्टोरीलाइन में रोमन रेंस ने WrestleMania 37 मे ऐज और डेनियल ब्रायन को हराया था। इस मैच के बाद डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस एक और मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने आए थे। असल में यह करियर vs टाइटल मैच था। रोमन रेंस ने इस मुकाबले में भी जीत हासिल की थी। इस मैच में हारने के बाद डेनियल ब्रायन ने SmackDown को छोड़ दिया था। डेनियल ब्रायन के जाने के बाद रोमन रेंस और पॉल हेमन एक सैगमेंट में नजर आए थे, जिसमें दोनों ही ब्रायन को याद कर रहे थे। इस दौरान पॉल हेमन अपने मुंह से रिंग बेल बजने की आवाज निकाल रहे थे। उनकी इस हरकत पर रोमन रेंस बीच सैगमेंट में ही स्माइल करने लगे थे।1- जॉन सीना के खिलाफ प्रोमो की लाइन भूलनाNo Mercy 2017 में होने वाले मैच से पहले जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच फैंस को एक यादगार प्रोमो बैटल देखने को मिला था। इस दौरान दोनों ही स्टार्स ने एक-दूसरे पर निशाना साधा था। हालांकि, इस प्रोमो बैटल के बीच में ही रोमन रेंस अपनी लाइन भूल गए थे।रोमन रेंस के लाइन भूलने के बाद जॉन सीना ने इसका मजाक बना दिया था। उनके इस मजाक पर रोमन रेंस रिंग में स्माइल करते हुए नजर आए थे। हालांकि, बाद में रोमन रेंस ने यादगार कमबैक किया था और जॉन सीना के खिलाफ एक दमदार प्रोमो भी कट किया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।