4 मौके जब Roman Reigns ने 100 से कम दिनों तक WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने पास रखा

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास दो टाइटल्स हैं
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास दो टाइटल्स हैं

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने प्रदर्शन से काफी बड़ा नाम बनाया है। उनके पास इस समय यूनिवर्सल और WWE दोनों टाइटल है। उन्होंने इन्हें जोड़ दिया है और उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कहा जाता है। रोमन रेंस ने अपने करियर में 6 बार वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया हुआ है।

Ad

वो 2 बार यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं वहीं 4 बार उन्होंने WWE टाइटल जीता है। रेंस के पास 700 दिनों से यूनिवर्सल टाइटल है लेकिन उनके ज्यादातर चैंपियनशिप रन लंबे नहीं रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करेंगे जब रोमन रेंस 100 दिनों तक भी वर्ल्ड टाइटल को अपने पास रखने में असफल रहे हैं।

4- तीसरा WWE चैंपियनशिप रन: 77 दिन

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania 32 में ट्रिपल एच के खिलाफ मैच लड़ा था। काफी समय तक दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी और यहां रेंस अपने वर्ल्ड टाइटल को फिर हासिल करने की कोशिश में लगे हुए थे। WrestleMania में रोमन रेंस आखिर ट्रिपल एच के सामने उतरे।

उन्होंने यहां सभी फैंस को खुश करते हुए WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया लेकिन उनका टाइटल रन लंबा नहीं रहा। वो 77 दिनों तक टाइटल को अपने साथ रख पाए और Money in the Bank 2016 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच में वो चैंपियनशिप हार गए। कई फैंस उनके छोटे चैंपियनशिप रन से खुश नहीं थे।

3- पहला यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन: 63 दिन

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस 2016 से ही लगातार यूनिवर्सल चैंपियन बनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। उन्हें SummerSlam 2018 में बड़ा मौका मिला। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर काफी कोशिशों के बाद यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा कर लिया था।

सभी को लग रहा था कि उनका चैंपियनशिप रन अच्छा रहेगा। हालांकि, चैंपियन बनने के लगभग दो महीने बाद ही रेंस ने फैंस को बुरी खबर दी। उन्होंने बताया कि उन्हें ल्यूकीमिया बीमारी हो गई है और वो एक्शन से दूर रहेंगे। इसी कारण उन्हें अपने टाइटल को छोड़ना पड़ा।

2- दूसरा WWE चैंपियनशिप रन: 41 दिन

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और शेमस के बीच दुश्मनी 2015 में काफी चर्चा का विषय थी। इस दौरान विंस मैकमैहन भी स्टोरीलाइन का हिस्सा बने थे और वो यहां शेमस का साथ दे रहे थे। 14 दिसंबर 2015 को Raw के एपिसोड में शेमस अपने टाइटल को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे।

असल में यह एक करियर बनाम टाइटल मैच था। इस मैच में रोमन रेंस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली थी। हालांकि, Royal Rumble 2016 में वो चैंपियनशिप हार गए। वो Royal Rumble मैच में टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर पाए और इस मैच में ट्रिपल एच की जीत हुई।

1- पहला WWE चैंपियनशिप रन: 5 मिनट 15 सेकंड्स

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज के बीच खाली WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला Survivor Series में हुआ था और इसमें रोमन ने जीत दर्ज की थी। वो इसी के साथ अपने करियर में पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में सफल हुए थे।

उनकी यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं चली। मैच के बाद मिस्टर Money in the Bank शेमस ने आकर अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया। इसी के साथ वो नए WWE चैंपियन बन गए। रेंस का यह टाइटल रन 5 मिनट 15 सेकंड्स तक ही चल पाया था। वो एक दिन तक भी चैंपियन नहीं रह पाए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications