4 मौके जब WWE ने अपने चैंपियन को कमजोर दिखाकर फैंस को निराश किया

WWE ने कुछ चैंपियंस को लेकर गलती की है
WWE ने कुछ चैंपियंस को लेकर गलती की है

WWE में चैंपियनशिप्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक सुपरस्टार चाहता है कि वो WWE में काम करते हुए अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करने में सफल हो और उसे चैंपियनशिप पर कब्जा करने का मौका मिले। कई सारे सुपरस्टार्स ने WWE में काम करते हुए चैंपियनशिप जीती है। अमूमन चैंपियंस को दूसरे सुपरस्टार्स के मुकाबले काफी ताकतवर दिखाया जाता है।

Ad

कुछ ऐसे भी चैंपियंस रहे हैं जिन्हें WWE ने काफी कमजोर दिखाया है। WWE ने चुनिंदा चैंपियंस की बुकिंग खराब तरीके से की और इससे फैंस कुछ हद तक निराश भी हुए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करने वाले हैं जब WWE ने अपने चैंपियन को कमजोर दिखाकर फैंस को काफी ज्यादा निराश किया।

4- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस काफी सालों से WWE का हिस्सा हैं। उन्होंने WWE में ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया है और दिग्गजों को पराजित किया है। ओवेंस ने अगस्त 2016 में Raw के एक एपिसोड में यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने कई बार टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। उनका चैंपियनशिप रन अच्छा था और फैंस इससे खुश थे। हालांकि, WWE ने चैंपियनशिप रन का अंत निराशाजनक तरीके से किया।

Fastlane 2018 में केविन ओवेंस और गोल्डबर्ग के बीच मैच हुआ। इस मैच में क्रिस जैरिको की इंटरफेरेंस देखने को मिली और इसी वजह से ओवेंस का ध्यान भटक गया। गोल्डबर्ग ने फायदा उठाकर काफी आसानी से यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। ओवेंस का टाइटल रन अच्छा था लेकिन इसका अंत खराब तरीके से देखने को मिला।

youtube-cover
Ad

WWE ने उन्हें कमजोर दिखाया और इसके कारण दिग्गज का चैंपियनशिप रन निराशाजनक साबित हुआ। केविन ओवेंस को सालों की मेहनत के बाद वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका मिला था। उन्होंने चैंपियन के रूप में अच्छा काम भी किया लेकिन एक हार ने उनके मेन इवेंट पुश को पूरी तरह खराब कर दिया। इसके बाद से वो अभी तक दूसरी बार कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं।

3- द उसोज़

youtube-cover
Ad

द उसोज़ इस समय WWE के सबसे अहम फैक्शन ब्लडलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। जिमी और जे उसो के पास SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप है। उन्हें चैंपियंस रहते हुए काफी समय हो गया है लेकिन उन्हें लगातार कमजोर दिखाया गया है। उसोज़ को कई बार टैग टीम मैचों में हार मिली है।

उन्होंने अपने पिछले कई मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। द उसोज़ जब चैंपियन बने थे तो हर किसी की निगाहें उनपर टिकी हुई थी लेकिन अब उनकी लगातार हार हो रही है। इसी वजह से फैंस की रुचि धीरे-धीरे खत्म हो रही है। द उसोज़ को बतौर चैंपियन इससे बेहतर बुकिंग मिलनी चाहिए थी।

2- बिग ई

youtube-cover
Ad

बिग ई के पास इस समय WWE चैंपियनशिप है। हर कोई उन्हें चैंपियन बनते हुए देखना चाहता था और WWE ने अपने फैंस की इच्छा पूरी कर दी। हालांकि, बिग ई को काफी कमजोर दिखाया गया है। इस सुपरस्टार को कुछ समय पहले Raw के एक एपिसोड में बॉबी लैश्ले ने पिनफॉल की मदद से हराया था।

इसके अलावा उनकी बुकिंग वर्ल्ड चैंपियन जैसी नहीं हो रही है। देखकर लगता है कि वो किसी मिड-कार्ड टाइटल को डिफेंड कर रहे हैं। WWE ने सही मायने में अपने टॉप चैंपियन को कमजोर दिखाया है और इसी वजह से प्रशंसकों की रुचि बिग ई के चैंपियनशिप रन से पूरी तरह खत्म हो गई है।

1- कोफी किंग्सटन

youtube-cover
Ad

कोफी किंग्सटन ने WrestleMania 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका था। उन्होंने इसके बाद चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम किया। वो अपने टाइटल को कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ रिटेन करने में सफल रहे।

SmackDown के Fox पर पहले एपिसोड में कोफी किंग्सटन का ब्रॉक लैसनर से मैच देखने को मिला। लग रहा था कि दोनों का यह मैच कुछ मिनट्स तक चलेगा। हालांकि, मैच में ब्रॉक लैसनर ने कुछ ही सेकंड्स में कोफी किंग्सटन को धराशाई करते हुए WWE चैंपियनशिप जीती। इससे WWE ने अपने चैंपियन को काफी ज्यादा कमजोर दिखाया। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications