WWE की 4 टॉप चैंपियनशिप जिन्हें Roman Reigns और The Bloodline टारगेट कर सकते हैं और कौन इन्हें जीत सकता है?

..
ब्लडलाइन मेंबर्स और भी चैंपियनशिप जीत सकते हैं
ब्लडलाइन मेंबर्स और भी चैंपियनशिप जीत सकते हैं

The Bloodline: WWE में मौजूदा समय में द ब्लडलाइन (The Bloodline) सबसे खतरनाक फैक्शन है। इस ग्रुप के मेंबर्स ने कंपनी की कई टॉप टाइटल्स पर कब्जा जमाया हुआ है। NXT के हालिया एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती है।

अगर ग्रुप के दूसरे मेंबर्स की बात करें तो रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और द उसोज अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस हैं। ब्लडलाइन की निगाहें कंपनी के दूसरे टाइटल्स में जरूर होंगी। इस आर्टिकल में हम 4 WWE टाइटल्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें ब्लडलाइन के सदस्य टारगेट कर सकते हैं और कौन उन्हें जीत सकता है?

4- NXT टैग टीम चैंपियनशिप: द उसोज

मौजूदा NXT चैंपियंस
मौजूदा NXT चैंपियंस

इस बात पर कोई शक नहीं है कि जब से द उसोज ब्लडलाइन का हिस्सा बने हैं, तब से उन्होंने टैग टीम रोस्टर में अपना वर्चस्व जमाया हुआ है। हालांकि, NXT में ब्लडलाइन का कोई खास प्रभाव नहीं दिखा है। रोमन रेंस को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा होगा कि NXT टैग टीम चैंपियनशिप ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं है।

बता दें कि ट्राइबल चीफ ने ही द उसोज को RK-Bro के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनने में मदद की थी। अगर द उसोज, मौजूदा अनडिस्प्यूटेड NXT टैग टीम चैंपियंस प्रिटी डेडली को हराने में कामयाब हो जाते हैं, तब वो सही मायनों में WWE के अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बन सकते हैं।

3- NXT चैंपियनशिप: सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ
सोलो सिकोआ

जैसा कि पहले बताया गया है कि हालिया NXT एपिसोड में सोलो सिकोआ, कार्मेलो हेय्स को हराकर नए NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बन गए हैं। हाल ही में सिकोआ ने WWE Clash at the Castle में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। सोलो की इस जीत ने NXT रोस्टर में द ब्लडलाइन के दबदबे की शुरुआत कर दी है।

रोमन रेंस निश्चित ही चाहेंगे कि सोलो NXT ब्रांड की टॉप चैंपियनशिप को भी ब्लडलाइन में शामिल करें। इस वजह से सिकोआ, मौजूदा NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर को चुनौती दे सकते हैं। कंपनी भी NXT के दो टॉप चैंपियंस के बीच 'विनर टेक्स ऑल' मैच बुक सकती है। यह संभव है कि अगर यह मैच होता है, तब हमें NXT में पहली बार ब्लडलाइन की एंट्री देखने मिल सकती है।

2- इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप: सैमी जेन

youtube-cover

सैमी जेन का ब्लडलाइन का हिस्सा बनना SmackDown प्रोग्रामिंग के सबसे बढ़िया सैगमेंट्स में से एक है। सैमी, ब्लडलाइन के लिए अपनी ईमानदारी साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। ब्लडलाइन का मिड-कार्ड की किसी चैंपियनशिप पर कोई प्रभाव नहीं देखने को मिला है। सैमी जेन इस कमी को पूरा कर सकते हैं।

सैमी जेन पर बाकी मेंबर्स पूरी तरह से भरोसा नहीं करते हैं। वो सभी का विश्वास जीतने के लिए मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर को चुनौती दे सकते हैं। रोमन रेंस भी चाहेंगे कि सभी मेंबर्स की तरह सैमी जेन के पास भी कोई चैंपियनशिप हो। किसी भी तरह अगर सैमी आईसी चैंपियन बनने में कामयाब होते हैं, तब वो मिड-कार्ड में ब्लडलाइन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

1- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप: रोमन रेंस

youtube-cover

अगले हफ्ते होने वाले Raw में बॉबी लैश्ले अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। मैच में कोई भी जीत दर्ज करने में सफल हो लेकिन यह बात तय है कि ऑलमाइटी और द विजिनरी जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ मुकाबले के लिए ट्राइबल चीफ को खुद आगे आना होगा।

बॉबी लैश्ले इस साल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, सैथ रॉलिंस का भी कुछ हिसाब रोमन रेंस से बाकी है। ट्राइबल चीफ, द ब्लडलाइन में सभी चैंपियनशिप को शामिल करने के सपने को पूरा करने के लिए यूएस चैंपियन को चुनौती दे सकते हैं। कंपनी भी चैंपियन vs चैंपियन का यह मुकाबला WWE Survivor Series में बुक कर सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।