4 तरीके जिनसे Jey Uso WWE में Roman Reigns और The Bloodline को धोखा दे सकते हैं

जे उसो द ब्लडलाइन ग्रुप को धोखा दे सकते हैं
जे उसो, द ब्लडलाइन ग्रुप को धोखा दे सकते हैं

Jey Uso: द ब्लडलाइन (The Bloodline) इस समय WWE का सबसे मजबूत और ताकतवर फैक्शन है। इस ग्रुप में WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के अलावा WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस द उसोज (The Usos), सैमी जेन (Sami Zayn) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) जैसे स्टार्स हैं। हालांकि, अब इस ग्रुप में भी फूट के हिंट मिलने लगे हैं।

बता दें कि Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस का सामना जे उसो से हुआ था। इस मैच की शर्त के अनुसार अगर वो इस मुकाबले को हार जाते हैं तो वो रोमन रेंस के साथ जुड़ जाएंगे। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद ही ब्लडलाइन ग्रुप था। हालांकि, अब जे उसो को उतनी वैल्यू नहीं मिल रही है, जितनी पहले मिलती थी। इस वजह से अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही ब्लडलाइन के खिलाफ हो सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं 4 तरीकों के बारे में जिनसे जे उसो, ब्लडलाइन को धोखा दे सकते हैं।

4- रोमन रेंस को WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज करके

इसमें कोई भी शक नहीं है कि 2020 के अंत में रोमन रेंस और जे उसो के बीच कुछ यादगार मैच हुए थे। इन मुकाबलों में भले ही जे उसो को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने ये साबित कर दिया था कि वो सिंगल्स स्टार भी बन सकते हैं। ऐसे में अब वो रोमन रेंस को एक बार फिर से चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

इस स्टोरीलाइन में वो सैमी ज़ेन पर हमला कर सकते हैं। इस अटैक के बाद ही वो रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इस स्टोरीलाइन में उनके भाई जिमी उसो भी उनका साथ दे सकते हैं। जिमी के इस स्टोरीलाइन में आने से यह दुश्मनी और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी। फैंस को कई यादगार मैच देखने को मिल सकते हैं।

3- लोगन पॉल की मदद करके

Triple H looking at Twitter watching Logan Paul potentially mess up his business with Bad Bunny & the Latino market for the WWE. https://t.co/2Y0r6dvt9j

Crown Jewel 2022 में लोगन पॉल अपने प्रो-रेसलिंग करियर के सबसे बड़े मैच में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस मैच से पहले वो सिर्फ दो बार ही रिंग में नज़र आए हैं। लास्ट टाइम रिंग में उन्होंने द मिज़ को SummerSlam में हराया था। इस मैच के बाद वो अब प्रो-रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार रोमन रेंस का सामना करने जा रहे हैं।

फैंस की निगाह भी इस समय रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच होने वाले इस मैच पर टिक गई है। ऐसे में इस मैच में जे उसो, लोगन पॉल की मदद कर सकते हैं। जे उसो की मदद से लोगन पॉल, रोमन रेंस को हरा सकते है। इस हार के बाद जे उसो और रोमन रेंस के बीच स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।

2- नया ग्रुप बनाकर

Acknowledge Him #TheBloodline ☝️🩸#RomanReigns at #WWERaw Season Premiere 10.10.2022 #TribalChief #RomanEmpire [📷 by denisec_96/IG] https://t.co/GySChbHS49

ब्लडलाइन इस समय WWE के सबसे पॉवरफुल फैक्शन्स में से एक है। ये ग्रुप Raw और SmackDown दोनों ही शोज़ में शानदार तरीके से बुक किया जा रहा है। हालांकि, अब जे उसो इस ग्रुप से अलग हो सकते हैं। इस ग्रुप से अलग होने के बाद उनके भाई जिमी भी उन्हीं के रास्ते जा सकते हैं।

इसके साथ ही सोलो सिकोआ भी ब्लडलाइन से अलग हो सकते हैं। इन तीनों स्टार्स के अलग होने के बाद ब्लडलाइन कमजोर पड़ सकता है, जिसके बाद एक नए ग्रुप को बनाकर जे उसो, रोमन रेंस को मात दे सकते हैं। फैंस को यह चीज़ जरूर पसंद आएगी।

1- द रॉक को वापस बुलाकर

फैंस काफी समय से द रॉक और रोमन रेंस को एक-दूसरे के खिलाफ देखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार WWE भी WrestleMania के लिए इन दोनों को मेन इवेंट में बुक करना चाहता है। रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े हील हैं। ऐसे में द रॉक एक बेबीफेस के रूप में वापस आ सकते हैं।

उनके रिटर्न में जे उसो एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। वो खुद जाकर द रॉक से मदद मांग सकते हैं, जिसके बाद द ग्रेट वन एक बार फिर से WWE में आ सकते हैं और रोमन रेंस को हरा सकते हैं। यह एक बहुत ही बढ़िया स्टोरीलाइन एंगल माना जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment