4 तरीके जिनसे WWE में कैरियन क्रॉस वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट
कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट

कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) ने कुछ हफ्ते पहले अपना डेब्यू किया था। उन्होंने WWE NXT में आते ही जबरदस्त सफलता हासिल कर ली थी। वो दो बार NXT चैंपियन जीत चुके हैं और मौजूदा समय में भी उनके पास ही टाइटल है। उन्होंने बतौर चैंपियन ही WWE रॉ (Raw) में अपना डेब्यू किया था। उनका मेन रोस्टर डेब्यू उतना खास नहीं रहा था।

Ad

उनका डेब्यू जैफ हार्डी के खिलाफ देखने को मिला था लेकिन उन्हें यहां हार मिली थी। फैंस इससे खुश नहीं थे क्योंकि इससे पहले WWE में कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया था। हार्डी ने उन्हें कुछ सेकंड्स में हरा दिया था। इसके बाद से फैंस क्रॉस की बुकिंग को लेकर खुश नहीं है। काफी प्रशंसकों की रुचि इस सुपरस्टार से खत्म हो गई है।

Ad

मेन रोस्टर पर आने के बाद कई सारे सुपरस्टार्स का करियर खराब हो गया। देखकर लग रहा है कि क्रॉस का भी वही हाल होगा। इस सुपरस्टार के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो आसानी से WWE में टॉप स्टार बन सकते हैं। अगर WWE उनकी बुकिंग में थोड़े बदलाव कर लेता है तो उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे कैरियन क्रॉस वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

4- कैरियन क्रॉस को सिर्फ बड़े WWE स्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में लाकर

Ad

कैरियन क्रॉस के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो काफी अच्छी रेसलिंग करते हैं। साथ ही उनके पास जबरदस्त कैरेक्टर है। अगर वो छोटे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ते रहेंगे तो शायद ही उनका कद बढ़ेगा। WWE को अगर क्रॉस को पुश देना है तो उन्हें बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में बुक किया जाना चाहिए।

Raw में बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर, एजे स्टाइल्स, ड्रू मैकइंटायर समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं। उन्हें लगातार इन सभी सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में काम करना होगा। इससे उनका कद बढ़ेगा और वो वर्ल्ड टाइटल के करीब आ पाएंगे। क्रॉस को अगर एक बार पुश मिल गया तो वो आसानी से Raw ब्रांड के फेस बन सकते हैं।

3- कैरियन क्रॉस को लगातार शोज़ में उपयोग करके

Ad

कैरियन क्रॉस को फैंस की वापसी के बाद अपना डेब्यू करने का मौका मिला। अब उनका डेब्यू हो गया है और इस वजह से उन्हें हर हफ्ते उपयोग किया जाना चाहिए। WWE में कई ऐसे मौके आए हैं जब सुपरस्टार्स का करियर लगातार अच्छे मैच देने की वजह से पूरी तरह बदल गया। साथ ही उन्हें बड़ा पुश मिला।

क्रॉस को भी इसी तरह से वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है। अगर WWE उन्हें सही तरह से उपयोग नहीं करेगा तो फैंस की रुचि उनमें नहीं रहेगी। कैरियन क्रॉस को हर हफ्ते WWE द्वारा टेलीविजन पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे वो धीरे-धीरे अपना कद बढ़ा पाएंगे और एक समय आएगा जब उनके लिए WWE टाइटल जीत पाना आसान हो जाएगा।

2- स्कार्लेट और उनकी पुरानी एंट्रेंस को वापस लाकर

Ad

कैरियन क्रॉस को बिना स्कार्लेट और धमाकेदार एंट्रेंस के देखना काफी अजीब लगता है। NXT में आते ही उन्हें सफलता इसलिए मिली क्योंकि उनके पास जबरदस्त कैरेक्टर और उसके अनुसार एंट्रेंस थी। साथ ही स्कार्लेट के साथ की वजह से उनका कैरेक्टर और भी बेहतर बन गया था।

इसी वजह से उन्हें NXT में उतना संघर्ष नहीं करना पड़ा। अगर WWE को बिना किसी मेहनत के क्रॉस को प्रभावशाली बनाना है तो उन्हें स्कार्लेट को वापस लाना होगा। इसके बाद वो अपनी पुरानी एंट्रेंस के साथ आ सकते हैं। इससे उनका कद बढ़ जाएगा और उनके लिए वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह आसान हो जाएगी।

1- अनडिफिटेड स्ट्रीक शुरू करते हुए

Ad

कैरियन क्रॉस को मेन रोस्टर पर डेब्यू से पहले WWE में कोई नहीं हरा पाया था। इस वजह से हर कोई मेन रोस्टर पर उन्हें देखने के लिए उत्साहित था। उन्हें मेन रोस्टर पर आने के बाद तीन मैचों में से दो हार मिली है जबकि एक मैच में उन्होंने जीत दर्ज की है। देखा जाए तो उनका यह रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं है।

ऐसे में अगर WWE को उन्हें प्रभावशाली बनाना है तो उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक को फिर शुरू किया जाना चाहिए। अगर वो लगातार मैच जीतते जाएंगे तो उनके लिए वर्ल्ड चैंपियन बनना आसान हो जाएगा। इस तरीके से WWE में कई सुपरस्टार्स को सफलता मिली है और क्रॉस भी सफल रह सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications