Roman Reigns & Jey Uso: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद जे उसो (Jey Uso) ने पहली बार स्मैकडाउन (SmackDown) में वापसी की थी। शो के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) ने टीवी पर उन्हें सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ बात करते हुए देख लिया था।सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन को धोखा दिया था, जिसके बाद जे उसो अभी भी उनसे बात कर रहे हैं। इसके अलावा सैमी आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber में टाइटल मैच में रोमन रेंस का सामना करने वाले हैं। रोमन रेंस, जे को सैमी का साथ देने के लिए सजा जरूर दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सजा के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस अपने भाई जे उसो को आगे चलकर दे सकते हैं।4- The Bloodline से WWE दिग्गज Roman Reigns अपने भाइयों The Usos को बाहर कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजिमी और जे उसो हमेशा से ही साथ में रहे हैं। इसके अलावा रोमन रेंस जब द ट्राइबल चीफ बनने की तरफ बढ़ रहे थे, तब भी जे उसो उनके रास्ते में आ गए थे। इस हफ्ते भी शो के दौरान जे ने जिमी से कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि वो अभी भी द ब्लडलाइन का हिस्सा है या नहीं। इसके बाद जिमी ने इसे लेकर पॉल हेमन से बात की थी।रोमन रेंस शो को घर से ही देख रहे थे। ऐसे में उन्होंने देख लिया होगा कि द उसोज़ उनके लिए खतरा बन सकते हैं और उन्हें धोखा दे सकते हैं। इसी वजह से वो आने वाले समय में द उसोज़ को ही ग्रुप से बाहर कर सकते हैं। यह उनके लिए सजा की तरह रह सकता है3- सैमी ज़ेन के खिलाफ मैच लड़ने के लिए कह सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन के लिए इस समय सबसे बड़ी समस्या सैमी ज़ेन बने हुए हैं। रोमन रेंस Elimination Chamber से पहले किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में रोमन रेंस, जे उसो को अपनी लॉयलिटी प्रूफ करने का एक और मौका दे सकते हैं।वो जे उसो को सैमी ज़ेन के खिलाफ मैच लड़ने के लिए कह सकते हैं। सैमी ज़ेन भी द ब्लडलाइन ग्रुप के साथ कई बार इस तरह के टेस्ट से गुजर चुके हैं। ऐसे में जे उसो भी इसी तरह के एक टेस्ट से गुजर सकते हैं।2- केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ टैग टीम टाइटल डिफेंड करने के लिए कह सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postइस हफ्ते जे उसो ने ये साबित का दिया था कि वो अपनी टैग टीम चैंपियनशिप और अपने भाई की परवाह द ब्लडलाइन में चल रही समस्याओं से ज्यादा करते हैं। रोमन रेंस इस चीज़ का फायदा उठा सकते हैं। वो द उसोज़ को एक बार फिर से टैग टीम टाइटल डिफेंड करने को कह सकते हैं।रोमन रेंस उन्हें केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए कह सकते हैं। सैमी ज़ेन-केविन ओवेंस और द उसोज के बीच यहां से स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है, जिसके बाद WrestleMania में वो एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं।1- जे उसो से टैग टीम चैंपियनशिप छीनकर View this post on Instagram Instagram Postइस हफ्ते जे उसो SmackDown में चैंपियनशिप डिफेंड करने के लिए वापस आए थे, लेकिन इसके बाद भी वो अपनी फैमिली के पास वापस नहीं लौटे थे। रोमन रेंस उनकी इस हरकत को बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे। इस वजह से उन्हें सजा देने के लिए वो उनसे चैंपियनशिप ले सकते हैं और सोलो सिकोआ को दे सकते हैं।WWE लाइव इवेंट्स के दौरान भी सोलो ही जे की जगह पर नज़र आ रहे हैं। ऐसे में रोमन रेंस ने इशारों में साफ कर दिया है कि अगर वो द ब्लडलाइन के साथ नहीं रह सकते हैं, तो वो चैंपियन भी नहीं रह सकते हैं। इस वजह से ट्राइबल चीफ उनसे उनकी टैग टीम चैंपियनशिप को भी छीन सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।