Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का पिछले साल NXT में डेब्यू देखने को मिला था। NXT में कई महीने बिताने के बाद अब उनके मेन रोस्टर डेब्यू की अफवाहें सामने आने लगी हैं और रिपोर्ट्स की माने तो सोलो सिकोआ का जल्द ही Raw या SmackDown के जरिए मेन रोस्टर डेब्यू हो सकता है। बता दें, सोलो सिकोआ WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज (The Usos) के भाई हैं।यही कारण है कि सभी जानना चाहते हैं कि WWE ने सोलो सिकोआ के मेन रोस्टर डेब्यू को लेकर क्या प्लान बना रखा है और उनका डेब्यू किस प्रकार होने वाला है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे Roman Reigns के भाई Solo Sikoa का मेन रोस्टर डेब्यू कराया जा सकता है।4- सोलो सिकोआ का WWE Raw के जरिए डेब्यू कराया जा सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और द उसोज इस वक्त SmackDown का हिस्सा हैं और संभव है कि WWE सोलो सिकोआ का Raw के जरिए मेन रोस्टर डेब्यू कराते हुए उन्हें कुछ वक्त के लिए द ब्लडलाइन से दूर रख सकती है। अगर सोलो सिकोआ रेड ब्रांड के जरिए डेब्यू करते हैं तो उन्हें इस ब्रांड के मिड कार्ड डिवीजन में इस्तेमाल किया जा सकता है।बता दें, सोलो सिकोआ को NXT में डेब्यू के बाद काफी स्ट्रॉन्ग बुकिंग दी गई थी और वो इस ब्रांड में लड़े गए अधिकतर मैच जीतने में कामयाब रहे थे। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि सोलो सिकोआ को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद NXT की तरह ही ताकतवर सुपरस्टार के रूप में बुक किया जाएगा या फिर उनकी बुकिंग में बदलाव देखने को मिलेगा।3- सैमी जेन पर हमला करके द ब्लडलाइन जॉइन कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसैमी जेन मौजूदा समय में रोमन रेंस के द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन पिछले कुछ समय में सैमी के द ब्लडलाइन से निकाले जाने के कई संकेत मिल चुके हैं। संभव है कि सोलो सिकोआ WWE में सैमी जेन के द ब्लडलाइन से निकाले जाने की वजह बन सकते हैं और वो डेब्यू के बाद सैमी जेन पर हमला करते हुए इस फैक्शन में उनकी जगह ले सकते हैं।देखा जाए तो सोलो सिकोआ मेन रोस्टर डेब्यू के बाद द ब्लडलाइन जॉइन करने पर काफी लाइमलाइट में आ जाएंगे। हालांकि, सैमी जेन पर हमला करके द ब्लडलाइन जॉइन करने पर उन्हें फैंस से हील के रूप में काफी नफरत झेलनी पड़ सकती है। संभव यह भी है कि इसके बाद WWE सोलो सिकोआ vs सैमी जेन मैच कराने का फैसला कर सकती है।2- सोलो सिकोआ डेब्यू के बाद द ब्लडलाइन के साथ फिउड कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को जे उसो को उनके द ब्लडलाइन फैक्शन में शामिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी और रोमन के काफी कोशिशों के बाद जे उसो द ब्लडलाइन में शामिल होने को तैयार हुए थे। इसके अलावा जिमी उसो ने भी वापसी के काफी समय बाद द ब्लडलाइन जॉइन करने का फैसला किया था।यही कारण है कि सोलो सिकोआ भी डेब्यू के बाद द ब्लडलाइन जॉइन करने के बजाए इस फैक्शन के साथ फिउड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। देखा जाए तो सोलो सिकोआ का अकेले रोमन रेंस और द उसोज के खिलाफ फिउड करते हुए देखना काफी रोमांचक पल होगा और इस फिउड के दौरान कुछ यादगार चीज़ें देखने को मिल सकती हैं।1- WWE Clash at the Castle में रोमन रेंस को जीतने में मदद करके View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर इस साल Clash at the Castle में रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं। संभव है कि ड्रू मैकइंटायर इस मैच के दौरान द ब्लडलाइन मेंबर्स सैमी जेन और द उसोज को धराशाई करने के बाद रोमन रेंस को हराने के काफी करीब पहुंच सकते हैं। संभावना यह भी है कि इसके बाद सोलो सिकोआ का चौंकाने वाला डेब्यू देखने को मिल सकता है।सोलो सिकोआ डेब्यू के बाद ड्रू मैकइंटायर पर जबरदस्त हमला करके रोमन रेंस को यह मैच जीतने में मदद कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा और यह सोलो सिकोआ के मेन रोस्टर डेब्यू का बेहतरीन तरीका होगा। यही नहीं, रोमन को जीतने में मदद करने की वजह से सोलो तुंरत ही सुर्खियों में आ जाएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।