WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) को सबसे जबरदस्त फैक्शन माना जा सकता है। इस फैक्शन में सभी सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। साथ ही द उसोज़ (The Usos) काफी समय से स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियंस के रूप में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मिलकर कई खास पल दिए हैं लेकिन भविष्य में जरूर उन्हें अलग किया जा सकता है। WWE के पास उन्हें अलग करने के कई जबरदस्त तरीके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बढ़िया तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे रोमन रेंस और द उसोज़ को WWE में अलग किया जा सकता है। 4- द उसोज़ की चैंपियनशिप हार के बाद रोमन रेंस का गुस्से में उनपर हमला करना💗Alexandra Ramirez💗@crimsonmanic24Chibi Roman Reigns and the Usos before #WrestlemaniaBacklash #WWE #RomanReigns #TheUsos #TheBloodline #TribalChief #RomanEmpire #HeadOfTheTable #chibi #fanart #artwork147Chibi Roman Reigns and the Usos before #WrestlemaniaBacklash #WWE #RomanReigns #TheUsos #TheBloodline #TribalChief #RomanEmpire #HeadOfTheTable #chibi #fanart #artwork https://t.co/ZH9zRFZmTKद उसोज़ के पास काफी समय से SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप है। उनकी रैंडी ऑर्टन और रिडल के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। इस मैच में अगर उसोज़ की हार होती है तो यह उनके परिवार के लिए काफी बड़ी निराशा होगी। इसी वजह से रोमन रेंस गुस्से में आकर अपने भाइयों पर हमला कर सकते हैं। अगर उसोज़ यहां टाइटल रिटेन कर लेते हैं तो कुछ महीनों बाद जब भी उसोज़ टाइटल्स हारेंगे तो रोमन उनपर हमला करने का निर्णय ले सकते हैं। रोमन रेंस बाद में अकेले नजर आ सकते हैं वहीं द उसोज़ अलग दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। द उसोज़ को रोमन से अलग करने का यह एक अच्छा तरीका रहेगा। 3- सोलो सिकोआ के साथ द उसोज़ नया फैक्शन शुरू कर पाएंगेWrestlingWorldCC@WrestlingWCCThe Usos react to Solo Sikoa’s WWE NXT debut 🩸8916The Usos react to Solo Sikoa’s WWE NXT debut 🩸 https://t.co/aEWS98v3JTद उसोज़ और रोमन रेंस कजिन हैं। हालांकि, द उसोज़ के असली भाई भी WWE में काम करते हैं और पिछले साल ही सोलो सिकोआ का NXT में डेब्यू हुआ है। सिकोआ ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और बताया है कि वो एक अच्छा सिंगल्स सुपरस्टार्स बन सकते हैं। द उसोज़ अपने भाई के साथ नए फैक्शन की शुरुआत कर सकते हैं। इसी वजह से वो रोमन रेंस से अलग हो सकते हैं और सोलो को मेन रोस्टर पर बुलाकर फैक्शन शुरू कर सकते हैं। रोमन के साथ रहते हुए उसोज़ को उतनी आजादी नहीं मिलती है लेकिन सोलो के साथ रहते हुए ऐसा नहीं होगा। सोलो को मेन रोस्टर पर आते ही अपने भाइयों के साथ काम करते हुए बड़ा फायदा होगा। 2- WWE Draft के दौरान अलग होनाLisa@tribalreignsRoman Reigns smd the Usos on #Smackdown #RomanReigns20636Roman Reigns smd the Usos on #Smackdown 🔥🔥🔥#RomanReigns https://t.co/r1hQ5cdoJHइस समय दोनों ही ब्रांड्स में सुपरस्टार्स अलग-अलग शोज़ में नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ महीनों बाद Draft का आयोजन देखने को मिलेगा और इसी दौरान फैंस को सरप्राइज मिल सकता है। WWE रोमन रेंस और द उसोज़ को अलग-अलग ब्रांड पर भेज सकता है। कई बार Draft की वजह से फैक्शन टूटे हैं। वायट फैमिली और न्यू डे जैसे बड़े फैक्शन को Draft के कारण अलग होना पड़ा था। कुछ ऐसा ही ब्लडलाइन के साथ भी देखने को मिल सकता है। उसोज़ को Raw में भेजा जा सकता है वहीं रोमन SmackDown का ही हिस्सा रह सकते हैं। काफी समय से यह सुपरस्टार्स साथ हैं और उन्हें Draft के दौरान अलग किया जा सकता है। 1- द रॉक की वापसी हो और वो द उसोज़ को अपनी साइड करेंSportskeeda Wrestling@SKWrestling_References of The Rock just keep increasing #WWE #WWERaw #RomanReigns #TheRock @WWERomanReigns @TheRock @HeymanHustle585References of The Rock just keep increasing 👀#WWE #WWERaw #RomanReigns #TheRock @WWERomanReigns @TheRock @HeymanHustle https://t.co/zscw8cUeJMद रॉक और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 39 के लिए मैच प्लान किया जा रहा है। अगर यह मैच प्लान कर लिया गया है तो फिर उसोज़ को रेंस से अलग किया जा सकता है। रेंस ने उसोज़ को उनके साथ जुड़ने पर मजबूर किया था। हालांकि, द रॉक वापसी करते हुए उसोज़ के सामने सच्चाई रख सकते हैं। साथ ही उन्हें रोमन रेंस से अलग होने पर मजबूर कर सकते हैं। इसके बाद जे और जिमी उसो को द रॉक के साथ जोड़ा जा सकता है। इस तरीके से द उसोज़ का बेबीफेस टर्न हो जाएगा और वो अचानक से चर्चा का विषय बन जाएंगे। WWE के पास ब्लडलाइन को खत्म करने के लिए एक बढ़िया एंगल रहेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।