WWE Raw में वीर महान (Veer Mahaan) की वापसी का ऐलान हो चुका है और वीर महान 4 अप्रैल को होने जा रहे रॉ (Raw) के एपिसोड के जरिए मेन रोस्टर में नए कैरेक्टर में डेब्यू करने जा रहे हैं। रॉ (Raw) का यह एपिसोड रेसलमेनिया 38 (WrestleMania 38) के बाद रेड ब्रांड का पहला शो होगा। बता दें, WrestleMania के बाद होने वाले Raw के एपिसोड को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उमड़ते हैं।यही कारण है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि WWE बिल्कुल सही दिन वीर महान का नए कैरेक्टर में डेब्यू कराने वाली है। यह देखना रोचक होगा कि नए कैरेक्टर में डेब्यू के बाद वीर महान फैंस को कितना प्रभावित कर पाते हैं। इसके साथ ही इस बात पर निगाहें होंगी कि वीर महान का नए कैरेक्टर में किस तरह डेब्यू कराया जाने वाला है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे भारतीय सुपरस्टार वीर महान का WWE Raw में नए कैरेक्टर में डेब्यू कराया जा सकता है।4- WWE Raw में वीर महान को नए कैरेक्टर में डेब्यू के बाद स्क्वॉश मैच में बुक किया जा सकता है View this post on Instagram Instagram Postवीर महान के नए कैरेक्टर में वापसी के ऐलान के बाद से ही उन्हें WWE के Main Event शो में डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक किया जा रहा है। इस दौरान वीर महान का जिन-जिन सुपरस्टार्स से भी सामना हुआ है, वीर महान ने उन सभी सुपरस्टार्स को हराया है और उन्हें Raw में नए कैरेक्टर में डेब्यू के बाद भी डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुकिंग मिलना जारी रह सकता है।यही कारण है कि 4 अप्रैल को होने जा रहे Raw के एपिसोड में वीर महान की वापसी के बाद उन्हें स्कवॉश मैच में बुक किया जा सकता है जहां वो अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से हराते हुए मेन रोस्टर में नए कैरेक्टर में शानदार डेब्यू कर सकते हैं। इसके बाद कुछ हफ्तों तक उन्हें स्कवॉश मैचों में बुक करने के बाद उनके नए फिउड की शुरुआत की जा सकती है।3- WWE सुपरस्टार वीर महान डेब्यू के बाद प्रोमो देते हुए खुद को इंट्रोड्यूस कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसंभव यह भी है कि वीर महान WWE Raw में नए कैरेक्टर में डेब्यू के बाद सैगमेंट में दिखाई दे सकते हैं। इस सैगमेंट के दौरान वो खुद को फैंस से इंट्रोड्यूस कर सकते हैं। इसके साथ ही वीर महान इस सैगमेंट के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कैरेक्टर से परिचित कराते हुए WWE में अपने प्लान के बारे में बात कर सकते हैं।देखा जाए तो WWE में फैंस के बीच लोकप्रिय होने के लिए अच्छे प्रोमो स्किल्स की भी काफी जरूरत होती है। यही कारण है कि वीर महान वापसी के बाद प्रोमो देते हुए दिखाई देते हैं तो यह देखना रोचक होगा कि वो अपने प्रोमो स्किल्स के जरिए फैंस को कितना प्रभावित कर पाते हैं।2- वीर महान WWE Raw में नए कैरेक्टर में डेब्यू के बाद किसी बेबीफेस सुपरस्टार को हील के हमले से बचा सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसंभव है कि वीर महान WWE Raw में उस वक्त डेब्यू कर सकते हैं जब किसी हील सुपरस्टार द्वारा बेबीफेस पर हमला किया जा रहा होगा। इसके बाद वीर महान नए कैरेक्टर में शानदार डेब्यू करते हुए बेबीफेस सुपरस्टार को हील के हमले से बचा सकते हैं। इस प्रकार, मेन रोस्टर में उनका शानदार डेब्यू हो सकता है।कुछ महीने पहले SmackDown में जाया ली का भी इसी तरह मेन रोस्टर डेब्यू कराया गया था जहां जाया ली ने डेब्यू करते हुए नेओमी को सोन्या डेविल, नटालिया, शायना बैजलर के हमले से बचाया था। अगर वीर महान भी डेब्यू करते हुए बेबीफेस सुपरस्टार को हमले से बचाते हैं तो उन्हें फैंस से शानदार रिएक्शन मिल सकता है।1- वीर महान WWE Raw में डेब्यू करते हुए ओपन चैलेंज दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने बताया कि वीर महान को Main Event में डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बिल्ड किया जा रहा है और मेन रोस्टर में भी उनका कुछ इसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि 4 अप्रैल को होने जा रहे Raw के एपिसोड के दौरान वीर महान वापसी करते हुए रोस्टर के सामने ओपन चैलेंज दे सकते हैं।अगर वीर महान ओपन चैलेंज देते हैं तो यह देखना रोचक होगा कि कौन सा सुपरस्टार वीर महान के ओपन चैलेंज का जवाब देते हुए उनके प्रतिद्वंदी के रूप में सामने आता है। बता दें, पिछले कुछ समय में डेमियन प्रीस्ट, ऐज, ओमोस जैसे Raw सुपरस्टार्स भी ओपन चैलेंज देते हुए दिखाई दे चुके हैं।